मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण इस बार सावन सूखा है। अरब सागर से नमी मिलने के कारण जो बारिश हो रही है वह जिले के चार ब्लॉक में अलग-अलग दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान घाटीगांव में 36 मिमी, डबरा में 4.3 मिमी, मुरार ब्लॉक में 1.3 मिमी बारिश हुई। जबकि भितरवार ब्लॉक सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और सागर के बीच जो बीते रोज चक्रवात बना था वह गुजरात होते हुए अरब सागर में शिफ्ट हो गया है। अरब सागर से दक्षिणी-पश्चिमी हवा तो बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा आ रही है। इससे 23 जुलाई के आसपास उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा बनेगा। इससे अंचल बारिश हो सकती है। शुक्रवार को दिन का पारा 2.3 डिग्री बढ़त के साथ 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरावट के साथ 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण इस बार सावन सूखा है। अरब सागर से नमी मिलने के कारण जो बारिश हो रही है वह जिले के चार ब्लॉक में अलग-अलग दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान घाटीगांव में 36 मिमी, डबरा में 4.3 मिमी, मुरार ब्लॉक में 1.3 मिमी बारिश हुई। जबकि भितरवार ब्लॉक सूखा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और सागर के बीच जो बीते रोज चक्रवात बना था वह गुजरात होते हुए अरब सागर में शिफ्ट हो गया है। अरब सागर से दक्षिणी-पश्चिमी हवा तो बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा आ रही है। इससे 23 जुलाई के आसपास उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा बनेगा। इससे अंचल बारिश हो सकती है। शुक्रवार को दिन का पारा 2.3 डिग्री बढ़त के साथ 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरावट के साथ 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eFIWJO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment