​​​​​​डाॅ. राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने बुधवार काे सीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार काे दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कोरोना महामारी के चलते 4 माह से कोचिंग संस्थान बंद हैं। किराया देने में संस्थान असमर्थ हैं। सीएम की ओर से सभी वर्गाें काे राहत पैकेज दिया जा रहा है। उसी प्रकार काेचिंग संचालकों को भी राहत पैकेज देते हुए उनके 4 माह का किराया माफ किया जाए। जल्द संस्थान चालू कराने के निर्देश दिए जाएं। इस दाैरान शिक्षक संघ के रामजीवन यादव, अकबर खान, अंकित अवस्थी आदि माैजूद थे। किसानाें की 50 एकड़ में खराब हुई साेयाबीन बाेवनी कई गांवाें में साेयाबीन की बाेवनी खराब हाेने से किसानाें काे आर्थिक नुकसान हाे चुका है। लछाेरा के किसान छोटू पटेल ने बताया गांव की करीब 50 एकड़ की बाेवनी खराब हुई है। किसी भी किसान काे पीएम बीमा याेजना का लाभ नहीं मिला है। उनके 20 एकड़ के खेत में अधिक बारिश से बाेवनी खराब हाे गई, जिससे हजाराें रुपए का नुकसान हुआ है। किसानाें काे याेजना के तहत मदद मिलनी चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


​​​​​​डाॅ. राधाकृष्णन शिक्षक संघ ने बुधवार काे सीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार काे दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कोरोना महामारी के चलते 4 माह से कोचिंग संस्थान बंद हैं। किराया देने में संस्थान असमर्थ हैं। सीएम की ओर से सभी वर्गाें काे राहत पैकेज दिया जा रहा है। उसी प्रकार काेचिंग संचालकों को भी राहत पैकेज देते हुए उनके 4 माह का किराया माफ किया जाए। जल्द संस्थान चालू कराने के निर्देश दिए जाएं। इस दाैरान शिक्षक संघ के रामजीवन यादव, अकबर खान, अंकित अवस्थी आदि माैजूद थे।

किसानाें की 50 एकड़ में खराब हुई साेयाबीन बाेवनी

कई गांवाें में साेयाबीन की बाेवनी खराब हाेने से किसानाें काे आर्थिक नुकसान हाे चुका है। लछाेरा के किसान छोटू पटेल ने बताया गांव की करीब 50 एकड़ की बाेवनी खराब हुई है। किसी भी किसान काे पीएम बीमा याेजना का लाभ नहीं मिला है। उनके 20 एकड़ के खेत में अधिक बारिश से बाेवनी खराब हाे गई, जिससे हजाराें रुपए का नुकसान हुआ है। किसानाें काे याेजना के तहत मदद मिलनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRdpzl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment