एक साथ 6 और अब तक कुल 7 पॉजिटिव केस आने के बाद शहर के 2 कंटेनमेंट क्षेत्र में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है।अचानक नगर में कोरोना के मामलों ने नागरिकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुनर्वास हरसूद के संक्रमित केस के पीछे दो कारण सामने आए हैं। जिनमें अनलॉक में शादी विवाह के आयोजन के अलावा सेक्टर 7 में बस चुकी अतिक्रमण वाला क्षेत्र माना जा रहा है। नए हरसूद में खाली पड़े प्लाट और जमीन पर नगर परिषद और एनएचडीसी का कोई नियंत्रण नहीं है। उसका नतीजा है कि सेक्टर 1 से 9 तक बड़ी संख्या में यहां अतिक्रमण हो चुका है। कुछ वार्डों में पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि इस मामले में एक-दूसरे की शिकायतों का दौर भी हो चुका है। अधिग्रहित जमीन का कोई रखवाला नहीं होने का लाभ अतिक्रामकों को मिलता रहता है। जिस क्षेत्र में एक साथ 6 केस पॉजिटिव आए, वहां के अतिक्रमण में सूत्र बताते हैं कि कब्जा कराने वालो ने अपने रिश्तेदारों को बसाया है। केरल की हिस्ट्री वाले युवक से उसकी पुष्टि भी हुई है। प्रशिक्षण संपन्न- सोमवार को जनपद के वीसी हाल में किल कोरोना और नगर में बनाए गए 2 कंटेनमेंट क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन किए परिवारों पर सतत निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों और सर्वे दल को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ मिलन पटेल और बीएमओ डॉ. महेश जैन ने कर्मचारियों को कंटेनमेंट क्षेत्र सहित नगर में होम क्वॉरेंटाइन किए लोगों की मानिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार स्वाति मिश्र ने लोगों द्वारा उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


एक साथ 6 और अब तक कुल 7 पॉजिटिव केस आने के बाद शहर के 2 कंटेनमेंट क्षेत्र में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है।अचानक नगर में कोरोना के मामलों ने नागरिकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुनर्वास हरसूद के संक्रमित केस के पीछे दो कारण सामने आए हैं। जिनमें अनलॉक में शादी विवाह के आयोजन के अलावा सेक्टर 7 में बस चुकी अतिक्रमण वाला क्षेत्र माना जा रहा है।

नए हरसूद में खाली पड़े प्लाट और जमीन पर नगर परिषद और एनएचडीसी का कोई नियंत्रण नहीं है। उसका नतीजा है कि सेक्टर 1 से 9 तक बड़ी संख्या में यहां अतिक्रमण हो चुका है। कुछ वार्डों में पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि इस मामले में एक-दूसरे की शिकायतों का दौर भी हो चुका है। अधिग्रहित जमीन का कोई रखवाला नहीं होने का लाभ अतिक्रामकों को मिलता रहता है। जिस क्षेत्र में एक साथ 6 केस पॉजिटिव आए, वहां के अतिक्रमण में सूत्र बताते हैं कि कब्जा कराने वालो ने अपने रिश्तेदारों को बसाया है। केरल की हिस्ट्री वाले युवक से उसकी पुष्टि भी हुई है।

प्रशिक्षण संपन्न- सोमवार को जनपद के वीसी हाल में किल कोरोना और नगर में बनाए गए 2 कंटेनमेंट क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन किए परिवारों पर सतत निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों और सर्वे दल को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ मिलन पटेल और बीएमओ डॉ. महेश जैन ने कर्मचारियों को कंटेनमेंट क्षेत्र सहित नगर में होम क्वॉरेंटाइन किए लोगों की मानिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार स्वाति मिश्र ने लोगों द्वारा उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z2fSb8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment