महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से शिव-शक्ति अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह वी भागैया शामिल हुए। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर, प्रवचनधाम और यज्ञशाला में चल रहे अनुष्ठान में भागीदारी की।
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह आयोजन किया है। समिति की ओर से जारी वक्तव्य में बताया कि यह अनुष्ठान विश्व शांति और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा है। लेकिन अनुष्ठान में मंदिर समिति की ओर से न अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह और न प्रशासक एसएस रावत शामिल हुए। अनुष्ठान में संघ के पदाधिकारी भागैया ने भाग लिया। उनके साथ केंद्रीय सिंहस्थ समिति के पूर्व अध्यक्ष माखनसिंह चौहान भी थे। उन्होंने ब्राह्मणों को भेंट भी दी।
अग्नि स्थापना के साथ हुई यज्ञ की शुरुआत
करीब 75 ब्राह्मणों के माध्यम से यह आयोजन 9 दिन चलेगा। महाकाल मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक पूजन होगा। प्रवचन धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ किए जा रहे हैं तथा यज्ञशाला में हवन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में हो रहा है। मंदिर समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया गुरुवार को भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक, मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान लघु रुद्र जप और दुर्गा सप्तशती पाठ भी किए गए।
अनुष्ठान में अधिकृत तौर पर किसी यजमान का नाम नहीं : तिवारी ने बताया अनुष्ठान में अधिकृत तौर पर किसी यजमान का नाम नहीं है। संघ पदाधिकारी सामान्य दर्शनार्थी के रूप में आए होंगे। संघ के मालवा प्रांत सह प्रबोधन प्रमुख विजय केवलिया ने बताया कि भागैया आए हैं और अनुष्ठान में भी भाग लिया है। यज्ञ कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मंदिर समिति कर रही है। शास्त्रों में इस तरह के यज्ञों का विधान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38JNhdD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment