कानपुर में 8 पुलिसवालाें की हत्या का आराेपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। उसे मंदिर के गार्ड ने पकड़ा है। वहीं अब प्रदेश में इस सियासी द्वंद छिड़ गया है। बीजेपी कांग्रेस आमने सामने हो गए हैं। जहां विकास की गिरफ्तारी को भाजपा ने सफलता बताया है तो वहीं कांग्रेस ने इस साजिश करार दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है किजिन्हें लगता है महाकाल की शरण में जाने से पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। वहीं विकास की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गिरफ्तारी को सियासी साजिश की बू करार देते हुए कहा है किमहाकाल इन्हें माफ नहीं करेंगे, इनको पापों की सजा हर हाल में मिलेगी ।
जिन्हें लगता है महाकाल की शरण में जाने से पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं : शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, ऐसे लोगों ने महाकाल को जाना ही नहीं है। किसी भी अपराधी को मप्र सरकार नहीं छोड़ेगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे एक कांस्टेबल को शक हुआ। उसने अपने एक साथी को बताया। इसके बाद ही विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया। क्रूरता की हदें पार करने वाले दुबे को जिंदा रहने का कोई हक नहीं। मिश्रा ने बताया कि जैसे ही दुबे की वारदात का पता चला था, तभी से प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया था। इसीलिए बड़ी कामयाबी मिली।
सियासी साजिश की बू; महाकाल इन्हें माफ नहीं करेंगे, इनको पापों की सजा हर हाल में मिलेगी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इतने बड़े अपराधी का कानपुर से उज्जैन तक आना, महाकाल मंदिर में चिल्ला-चिल्लाकर खुद को गिरफ्तार करवाना, बड़ी साजिश को जन्म दे रहा है। जिन्होंने अपने भ्रष्टाचार से महाकाल की नगरी को भी नहीं छोड़ा, महाकाल उन्हें पापों की सजा जरूर देंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने कहा है कि गजब का संयोग है कानपुर का अपराधी और हमारे गृह मंत्री भी कानपुर के प्रभारी रहे। प्रदेश अपराधियों की राजधानी बन गया है। सुरक्षा गार्ड एक ऐसे अपराधी को पकड़ते हैं जिसने 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की है। ऐसे नाटकीय कहानियों पर अपनी वाह-वाही करने वालों को शर्म आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की पुलिस जिस विकास दुबे को ढूंढ रही है वह प्रदेश की सीमा पार कर उज्जैन में दो दिनों से अपने साथियों के साथ रह रहा था। क्या यह प्रदेश सरकार की विफलता नहीं है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iLXlaF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment