शहर मेंतैयार होने वाला मीट मार्केट बनने के पहले अटक हुआ है। मार्केट के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ साल पहले ही टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुका है। लेकिन इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हाल में ही एक बार फिर से इसके निर्माण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लेकिन हकीकत ये है कि बारिश की वजह से अभी भी निर्माण हो पाना संभव ही नहीं हो पाएगा। शनिवार को विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के साथ तिलक गंज स्थित मीट मार्केट पहुंचे। विधायक जैन ने मार्केट निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसके टेंडर हुए लगभग डेढ़ साल हो गए हैं। फिर भी इसके काम में देरी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी दुकानदारों से बात करते हुए मीट मार्केट के पास विस्थापन करने और पुरानी दुकानों को तोड़कर नया मार्केट बनाने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। अंतिम पड़ाव में है खुरई बस स्टैंड का निर्माण विधायक और अधिकारियों द्वारा खुरई बस स्टैंड की मौजूदा स्थिति का भी जायदा लिया गया। वहां ठेकेदार से क्या-क्या काम अभी बाकी है। इसकी जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा है। वहां कनेरा देव की मुख्य सड़क और कनेरा देव जलाशय का भी निरीक्षण किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश में ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए कि बारिश के बाद भी पानी भरा रहे। वहीं कनेरा देव की सड़क का काम भी जल्द शुरू करने के लिए कहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शहर मेंतैयार होने वाला मीट मार्केट बनने के पहले अटक हुआ है। मार्केट के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ साल पहले ही टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुका है। लेकिन इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हाल में ही एक बार फिर से इसके निर्माण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लेकिन हकीकत ये है कि बारिश की वजह से अभी भी निर्माण हो पाना संभव ही नहीं हो पाएगा।
शनिवार को विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के साथ तिलक गंज स्थित मीट मार्केट पहुंचे। विधायक जैन ने मार्केट निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसके टेंडर हुए लगभग डेढ़ साल हो गए हैं। फिर भी इसके काम में देरी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी दुकानदारों से बात करते हुए मीट मार्केट के पास विस्थापन करने और पुरानी दुकानों को तोड़कर नया मार्केट बनाने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।

अंतिम पड़ाव में है खुरई बस स्टैंड का निर्माण
विधायक और अधिकारियों द्वारा खुरई बस स्टैंड की मौजूदा स्थिति का भी जायदा लिया गया। वहां ठेकेदार से क्या-क्या काम अभी बाकी है। इसकी जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा है। वहां कनेरा देव की मुख्य सड़क और कनेरा देव जलाशय का भी निरीक्षण किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश में ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए कि बारिश के बाद भी पानी भरा रहे। वहीं कनेरा देव की सड़क का काम भी जल्द शुरू करने के लिए कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328P4ba
via IFTTT

No comments:

Post a Comment