कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों की शिकायतों पर कार्रवाई होने से पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस हेल्पलाइन के नंबर पर 14 जुलाई से 17 जुलाई तक 544 सूचनाएं मिलीं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार को चिह्नित स्थानों पर सब्जी कारोबार के लिए दोपहर तक समय दिए जाने के बाद सब्जी के ठेले गलियों से बाहर मुख्य मार्गों पर भी नजर आए। इस दौरान थाटीपुर डेयरी व किराना दुकान खुली मिलने पर व समाधिया कॉलोनी में किराना दुकानें खुली मिलने पर चालान बनाए गए। एसपी नवनीत भसीन शुक्रवार को सुबह अचानक चार शहर का नाका पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने यहां पर स्वयं बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालन बनवाए। अजय पंवार मुरार टीआई बने पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पदस्थ अजय पवार को मुरार थाना प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया है। मुरार थाना प्रभारी अमित भदौरिया का विगत माह मुख्यालय से जारी हुई सूची में मुरार से तबादला कर दिया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों की शिकायतों पर कार्रवाई होने से पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस हेल्पलाइन के नंबर पर 14 जुलाई से 17 जुलाई तक 544 सूचनाएं मिलीं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार को चिह्नित स्थानों पर सब्जी कारोबार के लिए दोपहर तक समय दिए जाने के बाद सब्जी के ठेले गलियों से बाहर मुख्य मार्गों पर भी नजर आए। इस दौरान थाटीपुर डेयरी व किराना दुकान खुली मिलने पर व समाधिया कॉलोनी में किराना दुकानें खुली मिलने पर चालान बनाए गए। एसपी नवनीत भसीन शुक्रवार को सुबह अचानक चार शहर का नाका पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने यहां पर स्वयं बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालन बनवाए।
अजय पंवार मुरार टीआई बने

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पदस्थ अजय पवार को मुरार थाना प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया है। मुरार थाना प्रभारी अमित भदौरिया का विगत माह मुख्यालय से जारी हुई सूची में मुरार से तबादला कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eFwZ7h
via IFTTT

No comments:

Post a Comment