रिटायर्ड आईएएस अफसर एसपीएस परिहार को विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए। परिहार 1986 बैच के अफसर हैं। वे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय, ऊर्जा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जनवरी 2020 में देवराज बिरदी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली था। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव एसआर मोहंती सहित कई वर्तमान व रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने आवेदन किए थे। इनमें प्रभांशु कमल, मनोज कुमार गोयल, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे। कमलनाथ सरकार में मोहंती का अध्यक्ष बनना तय लग रहा था, लेकिन चयन के लिए बैठक होने से पहले ही राजनीतिक उलटफेर हो गया और कांग्रेस सरकार गिर गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रिटायर्ड आईएएस अफसर एसपीएस परिहार को विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए। परिहार 1986 बैच के अफसर हैं। वे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय, ऊर्जा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जनवरी 2020 में देवराज बिरदी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली था। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव एसआर मोहंती सहित कई वर्तमान व रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने आवेदन किए थे। इनमें प्रभांशु कमल, मनोज कुमार गोयल, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे। कमलनाथ सरकार में मोहंती का अध्यक्ष बनना तय लग रहा था, लेकिन चयन के लिए बैठक होने से पहले ही राजनीतिक उलटफेर हो गया और कांग्रेस सरकार गिर गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38IbfWM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment