निशातपुरा इलाके में बुधवार को पौने चार साल का एक मासूम बच्चा छत की रेलिंग से लगभग 22 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां काम में व्यस्त थी और बच्चा सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंच गया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शोर मचाया कि बच्चा गिर गया तो मां नीचे पहुंची। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चार घंटे चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। निशातपुरा इलाके की पंचवटी कॉलोनी की घटना शांति नगर पंचवटी काॅलोनी फेस-3 करोंद निवासी रोहिन सोलंकी प्याज बेचने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा साढ़े पांच साल का बड़ा बेटा और पौने चार साल का छोटा बेटा ऋषि सोलंकी था। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे पत्नी काम कर रही थी। इस बीच ऋषि खेलते-खेलते छत पर पहुंच गया। यहां वह छत की लोहे की रेलिंग पर चढ़ते समय फिसलकर जमीन पर जा गिरा। राहगीर के शोर मचाने पर मां को लगी खबर एक राहगीर ने शोर मचाया तो बच्चे की मां नीचे पहुंची। परिजन उसे तुरंत ही इलाज के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Twenty-four-year-old innocent fell down 22 feet from roof railing while playing


निशातपुरा इलाके में बुधवार को पौने चार साल का एक मासूम बच्चा छत की रेलिंग से लगभग 22 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां काम में व्यस्त थी और बच्चा सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंच गया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शोर मचाया कि बच्चा गिर गया तो मां नीचे पहुंची। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चार घंटे चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

निशातपुरा इलाके की पंचवटी कॉलोनी की घटना

शांति नगर पंचवटी काॅलोनी फेस-3 करोंद निवासी रोहिन सोलंकी प्याज बेचने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा साढ़े पांच साल का बड़ा बेटा और पौने चार साल का छोटा बेटा ऋषि सोलंकी था। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे पत्नी काम कर रही थी। इस बीच ऋषि खेलते-खेलते छत पर पहुंच गया। यहां वह छत की लोहे की रेलिंग पर चढ़ते समय फिसलकर जमीन पर जा गिरा।

राहगीर के शोर मचाने पर मां को लगी खबर

एक राहगीर ने शोर मचाया तो बच्चे की मां नीचे पहुंची। परिजन उसे तुरंत ही इलाज के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twenty-four-year-old innocent fell down 22 feet from roof railing while playing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oc6740
via IFTTT

No comments:

Post a Comment