सरवटे बस स्टैंड का काम इंदौर के सभी विकास कार्यों के प्रोजेक्ट में सबसे धीमा चल रहा है। नगर निगम ठेकेदार पर पहले ही लाखों की पेनल्टी लगा चुका है, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट का 20 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। नतीजतन, आसपास के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरवटे बस स्टैंड बनाने का ठेका 9.77 करोड़ में दिया गया था। इसे पूरा बनाने का टारगेट दिसंबर 2020 तक है। मार्च में लॉकडाउन के पहले तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह ने ठेकेदार को धीमा काम करने पर फटकार लगाने के साथ ही लाखों रुपए की पेनल्टी भी लगाई थी। लॉकडाउन के बाद से सभी प्रोजेक्ट गति पकड़ चुके हैं, लेकिन इस बस स्टैंड के लिए ठेकेदार को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। लॉकडाउन के कारण व्यवसाय वैसे ही ठप रहा, बस स्टैंड के काम के कारण आसपास की सड़कें भी बंद पड़ी हैं। व्यापारी जगदीश, किशोर, कमल व हरीश का कहना है, हम व्यापार कैसे करें? एक तरफ बस स्टैंड का काम चल रहा है और दूसरी तरफ सरवटे से रेलवे स्टेशन तक पाइप लाइन का काम भी शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों ने आना ही बंद कर दिया है। व्यापारी दिनभर दुकान पर खाली बैठे रहते हैं। ठेकेदार को फॉलो कर रहे हैं नगर निगम की तरफ से प्रोजेक्ट देख रहे कार्यपालन यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक बस स्टैंड का काम पूरा करना है, लेकिन ठेकेदार को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जैसे-तैसे काम शुरू कराया गया है। हम ठेकेदार को लगातार फॉलो कर रहे हैं। सराफा में स्टॉर्म वॉटर लाइन व रोड का काम बाकी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सराफा थाने से विजय चाट तक नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाने का काम 20 जुलाई तक पूरा करने का टारगेट है। इसके लिए टाइमर भी लगाया गया है। सड़क के दोनों तरफ डक्ट डालने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही ड्रेनेज लाइन, पानी की लाइन का भी काम पूरा हो गया है। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि सिर्फ स्टॉर्म वॉटर लाइन का ही काम चल रहा है जो मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ पैनल काटकर सीमेंट सड़क बनाने का ही काम बचेगा। सड़क के नीचे की लेयर बनाने के बाद तीन दिन का गैप देना पड़ता है। इसके बाद पूरी सड़क ब्लॉक के रूप में तैयार कर दी जाती है। इसमें अधिकतम 10 दिन का समय और लगना चाहिए। हमारी कोशिश है कि टारगेट से तीन दिन पहले 17 जुलाई तक ही सड़क का कैरिज-वे तैयार कर दिया जाएगा। हालांकि अभी पूरी रोड खुदी पड़ी है। राजबाड़ा वाली सड़क भी 15 जुलाई तक हो जाएगी पूरी : अपर आयुक्त ने बताया कि फ्रूट मार्केट से राजबाड़ा तक बनाई जा रही सड़क का काम भी टारगेट के मुताबिक 16 जुलाई के पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। यहां सड़क का ही काम चल रहा है। इसे हम 15 जुलाई तक पूरा कर देंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Only 20% work of Sarwate bus stand, to be completed by December


सरवटे बस स्टैंड का काम इंदौर के सभी विकास कार्यों के प्रोजेक्ट में सबसे धीमा चल रहा है। नगर निगम ठेकेदार पर पहले ही लाखों की पेनल्टी लगा चुका है, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट का 20 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। नतीजतन, आसपास के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरवटे बस स्टैंड बनाने का ठेका 9.77 करोड़ में दिया गया था। इसे पूरा बनाने का टारगेट दिसंबर 2020 तक है। मार्च में लॉकडाउन के पहले तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह ने ठेकेदार को धीमा काम करने पर फटकार लगाने के साथ ही लाखों रुपए की पेनल्टी भी लगाई थी।
लॉकडाउन के बाद से सभी प्रोजेक्ट गति पकड़ चुके हैं, लेकिन इस बस स्टैंड के लिए ठेकेदार को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। लॉकडाउन के कारण व्यवसाय वैसे ही ठप रहा, बस स्टैंड के काम के कारण आसपास की सड़कें भी बंद पड़ी हैं। व्यापारी जगदीश, किशोर, कमल व हरीश का कहना है, हम व्यापार कैसे करें? एक तरफ बस स्टैंड का काम चल रहा है और दूसरी तरफ सरवटे से रेलवे स्टेशन तक पाइप लाइन का काम भी शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों ने आना ही बंद कर दिया है। व्यापारी दिनभर दुकान पर खाली बैठे रहते हैं।
ठेकेदार को फॉलो कर रहे हैं
नगर निगम की तरफ से प्रोजेक्ट देख रहे कार्यपालन यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक बस स्टैंड का काम पूरा करना है, लेकिन ठेकेदार को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जैसे-तैसे काम शुरू कराया गया है। हम ठेकेदार को लगातार फॉलो कर रहे हैं।

सराफा में स्टॉर्म वॉटर लाइन व रोड का काम बाकी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सराफा थाने से विजय चाट तक नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाने का काम 20 जुलाई तक पूरा करने का टारगेट है। इसके लिए टाइमर भी लगाया गया है। सड़क के दोनों तरफ डक्ट डालने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही ड्रेनेज लाइन, पानी की लाइन का भी काम पूरा हो गया है।
अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि सिर्फ स्टॉर्म वॉटर लाइन का ही काम चल रहा है जो मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ पैनल काटकर सीमेंट सड़क बनाने का ही काम बचेगा। सड़क के नीचे की लेयर बनाने के बाद तीन दिन का गैप देना पड़ता है। इसके बाद पूरी सड़क ब्लॉक के रूप में तैयार कर दी जाती है। इसमें अधिकतम 10 दिन का समय और लगना चाहिए। हमारी कोशिश है कि टारगेट से तीन दिन पहले 17 जुलाई तक ही सड़क का कैरिज-वे तैयार कर दिया जाएगा। हालांकि अभी पूरी रोड खुदी पड़ी है।
राजबाड़ा वाली सड़क भी 15 जुलाई तक हो जाएगी पूरी : अपर आयुक्त ने बताया कि फ्रूट मार्केट से राजबाड़ा तक बनाई जा रही सड़क का काम भी टारगेट के मुताबिक 16 जुलाई के पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। यहां सड़क का ही काम चल रहा है। इसे हम 15 जुलाई तक पूरा कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only 20% work of Sarwate bus stand, to be completed by December


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iG40DA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment