जिले में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव निकले। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में झाबुआ शहर के 4 और पारा के 3 लोगों की रिपोर्टपॉजिटिव आई। झाबुआ में मिले संक्रमित गोविंदनगर के हैं। ये अहमदाबाद में दिल की बीमारी का इलाज कराने भर्ती संक्रमित पुरुष के परिवार वाले हैं। बेटा पहले से संक्रमित हैं और वो भी अहमदाबाद में है। पारा में तीनों मरीज एक ही परिवार के हैं। ये कुछ दिन पहले दाहोद अपने बेटे के यहां गए थे। वहां दूसरे रिश्तेदार भी आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित के दोनों बेटों के झाबुआ में रहने वाले ससुराल वालों के सैंपल भी लिए गए। उन्हें घर में रहने को कहा गया है। जुलाई जिले के लिए कोरोना के लिहाज से खतरनाक साबित हो रहा है। 2 से 10 जुलाई के बीच 9 दिन में 26 केस आ गए। जिले में अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें से 16 मई और जून में मिले थे। मरीज मिलने के बाद सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया। झाबुआ शहर में फिलहाल 17 एक्टिव केस हैं। इनमें से हाउसिंग बोर्ड के 74 साल के बुजुर्ग के सैंपल शनिवार को फिर से लिए जाएंगेे। शहर में राधाकृष्ण मार्ग सील किए जाने को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। यहां गोविंदनगर के परिवार वालों के रिश्तेदार का घर है। रिपोर्ट आने के पहले संक्रमित परिवार के लोग यहां आए भी थे। पति-पत्नी और बेटा पॉजिटिव पारा में एक परिवार के लोगों में लक्षण दिखने पर सैंपल लिए गए थे। इनका एक बेटा दाहोद में व्यापार करता है। पारा में भी व्यापार है। रिपोर्ट में पति-पत्नी और एक बेटे में कोरोना पाया गया। पता चला, झाबुआ में बेटों के ससुराल वाले भी संपर्क में आए हैं। कॉलेज रोड और राजवाड़ा के पास नेहरू मार्ग में दोनों परिवार के लोगों को होम क्वारेंटाइन कियाा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिले में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव निकले। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में झाबुआ शहर के 4 और पारा के 3 लोगों की रिपोर्टपॉजिटिव आई। झाबुआ में मिले संक्रमित गोविंदनगर के हैं। ये अहमदाबाद में दिल की बीमारी का इलाज कराने भर्ती संक्रमित पुरुष के परिवार वाले हैं। बेटा पहले से संक्रमित हैं और वो भी अहमदाबाद में है।

पारा में तीनों मरीज एक ही परिवार के हैं। ये कुछ दिन पहले दाहोद अपने बेटे के यहां गए थे। वहां दूसरे रिश्तेदार भी आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित के दोनों बेटों के झाबुआ में रहने वाले ससुराल वालों के सैंपल भी लिए गए। उन्हें घर में रहने को कहा गया है।

जुलाई जिले के लिए कोरोना के लिहाज से खतरनाक साबित हो रहा है। 2 से 10 जुलाई के बीच 9 दिन में 26 केस आ गए। जिले में अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें से 16 मई और जून में मिले थे। मरीज मिलने के बाद सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया। झाबुआ शहर में फिलहाल 17 एक्टिव केस हैं। इनमें से हाउसिंग बोर्ड के 74 साल के बुजुर्ग के सैंपल शनिवार को फिर से लिए जाएंगेे। शहर में राधाकृष्ण मार्ग सील किए जाने को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। यहां गोविंदनगर के परिवार वालों के रिश्तेदार का घर है। रिपोर्ट आने के पहले संक्रमित परिवार के लोग यहां आए भी थे।

पति-पत्नी और बेटा पॉजिटिव
पारा में एक परिवार के लोगों में लक्षण दिखने पर सैंपल लिए गए थे। इनका एक बेटा दाहोद में व्यापार करता है। पारा में भी व्यापार है। रिपोर्ट में पति-पत्नी और एक बेटे में कोरोना पाया गया। पता चला, झाबुआ में बेटों के ससुराल वाले भी संपर्क में आए हैं। कॉलेज रोड और राजवाड़ा के पास नेहरू मार्ग में दोनों परिवार के लोगों को होम क्वारेंटाइन कियाा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZfmyTm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment