कोल इंडिया लिमिटेड में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कोल ब्लॉक आवंटन, निजीकरण समेत 5 सूत्री मांगों को लेकर की गई तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल हाेने से उत्साहित इनमोसा के पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी डॉ. बसंत राय से मुलाकात करने पहुंचे। 18 अगस्त को आयोजित हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने आवश्यक चर्चा की।
इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन के उपमहामंत्री गोकुल प्रसाद गोहे ने कहा मौजूदा सरकार को संयुक्त मोर्चा ने अपनी ताकत का एहसास पूरे कोल इंडिया में शून्य उत्पादन, शून्य परिवहन और शून्य उपस्थिति से करा दिया है। सरकार द्वारा अब भी कोल ब्लॉक आवंटन किया जाता है तो 18 अगस्त को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुनः एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। इसी को लेकर आगामी रूपरेखा बनाने इनमोसा के केंद्रीय महामंत्री पीएन मिश्रा, वेकोलि संरक्षक शेर सिंह परमार, कोषाध्यक्ष शाहिद अख्तर, क्षेत्रीय अध्यक्ष कामदेव मंडल, क्षेत्रीय सचिव रमेश अमरुते, अनिल चौरसिया ने डॉ. बसंत राय से मुलाकात कर जरूरी चर्चा की। साथ ही तीन दिवसीय हड़ताल सफल रहने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉक्टर राय का सम्मान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cnwmli
via IFTTT