कोरोना की महामारी के बीच यात्री ट्रेनों के बंद होने से परेशान पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने राजस्व बढ़ाने के लिए पार्सल और मालगाड़ियाँ चलाने पर जोर देने की योजना बनाई है, जिसके लिए स्थानीय व्यापारियों को सुविधाएँ प्रदान कर मनाने की कोशिश की जा रही है। यदि रेल प्रशासन की सुविधाओं से व्यापारी संतुष्ट हो जाते हैं तो रेलवे को एक बार फिर उम्मीद के अनुसार राजस्व मिलने लगेगा। वर्तमान में रेलवे पार्सल और मालगाड़ियों के जरिए करीब 53 प्रतिशत राजस्व अर्जित कर रहा है, जिसे बढ़ाने के लिए जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी लाभ की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस योजना के पहले चरण में वाणिज्य विभाग के स्टाफ को बाजार में भेजकर व्यापारियों से ऑर्डर लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके दूसरे चरण में व्यापारियों को पार्सल और गुड्स के बदले मालभाड़े में छूट दी जाएगी, साथ ही अन्य सुविधाएँ भी देने की कोशिश होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


कोरोना की महामारी के बीच यात्री ट्रेनों के बंद होने से परेशान पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने राजस्व बढ़ाने के लिए पार्सल और मालगाड़ियाँ चलाने पर जोर देने की योजना बनाई है, जिसके लिए स्थानीय व्यापारियों को सुविधाएँ प्रदान कर मनाने की कोशिश की जा रही है। यदि रेल प्रशासन की सुविधाओं से व्यापारी संतुष्ट हो जाते हैं तो रेलवे को एक बार फिर उम्मीद के अनुसार राजस्व मिलने लगेगा। वर्तमान में रेलवे पार्सल और मालगाड़ियों के जरिए करीब 53 प्रतिशत राजस्व अर्जित कर रहा है, जिसे बढ़ाने के लिए जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी लाभ की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस योजना के पहले चरण में वाणिज्य विभाग के स्टाफ को बाजार में भेजकर व्यापारियों से ऑर्डर लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके दूसरे चरण में व्यापारियों को पार्सल और गुड्स के बदले मालभाड़े में छूट दी जाएगी, साथ ही अन्य सुविधाएँ भी देने की कोशिश होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DYtUT5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment