नगर निगम कमिश्नर सुबह के सत्र में निरीक्षण कर रहे थे, तभी उखरी तिराहे के पास उन्हें एस्सेल कम्पनी के कुछ कचरा परिवहन वाले वाहन नजर आए जो कि खाली जगह में कचरा और सिल्ट डम्प कर रहे थे। उन्होंने तत्काल ही उनसे जानकारी ली ताे पता चला कि उपरोक्त कचरे को सीधे कठौंदा प्लांट ले जाना था, लेकिन ये लोग उसे चोरी छिपे डम्प कर रहे थे। निगमायुक्त ने तत्काल ही कम्पनी के प्रबंधक को मौके पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद प्रबंधक ने कम्पनी के सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया, वहीं निगमायुक्त ने निगम के सहायक सुपरवाइजर का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। निगमायुक्त ने सोमवार को यादव कॉलोनी, रानीताल मार्ग दिव्यानी काम्पलेक्स, आदर्श कॉलोनी, काँचघर रोड़, रांझी चंदन कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों एवं मार्गों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के साथ-साथ वर्षा जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी वर्षा के दौरान जल-भराव की स्थिति निर्मित न हो और जो कमिया हैं, उन्हें अभी दूर करने की कोशिश की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सड़क किनारे कचरे के ढेर मिलने पर अब नोटिस नहीं, सीधे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और सुपरवाइजरों का वेतन काटा जाएगा। तत्काल करवाई गंदेपानी की निकासी निगमायुक्त को कुचबंधिया और कोरी मोहल्ला में पानी भरने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल श्री सिंह ने स्वास्थ्य एवं तकनीकी अमले को मौके पर रवाना कर सफाई कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्थानीय जनों का पंचनामा प्रमाण-पत्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सड़क पर दोनों किनारे कहीं पर भी कोई डस्टबिन यदि टूटी-फूटी हो तो उसे शीघ्र हटाकर उस स्थल की विशेष साफ-सफाई कराएँ । ताकि दोबारा कचरा प्वाइंट न बन सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, उपयंत्री सत्येन्द्र चक्रवर्ती, श्रीमती हर्षा पटेल, आनंद राव, आदि उपस्थित रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Essel company vehicles dumping garbage in Ukhari, notice issued


नगर निगम कमिश्नर सुबह के सत्र में निरीक्षण कर रहे थे, तभी उखरी तिराहे के पास उन्हें एस्सेल कम्पनी के कुछ कचरा परिवहन वाले वाहन नजर आए जो कि खाली जगह में कचरा और सिल्ट डम्प कर रहे थे। उन्होंने तत्काल ही उनसे जानकारी ली ताे पता चला कि उपरोक्त कचरे को सीधे कठौंदा प्लांट ले जाना था, लेकिन ये लोग उसे चोरी छिपे डम्प कर रहे थे। निगमायुक्त ने तत्काल ही कम्पनी के प्रबंधक को मौके पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद प्रबंधक ने कम्पनी के सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया, वहीं निगमायुक्त ने निगम के सहायक सुपरवाइजर का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
निगमायुक्त ने सोमवार को यादव कॉलोनी, रानीताल मार्ग दिव्यानी काम्पलेक्स, आदर्श कॉलोनी, काँचघर रोड़, रांझी चंदन कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों एवं मार्गों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के साथ-साथ वर्षा जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी वर्षा के दौरान जल-भराव की स्थिति निर्मित न हो और जो कमिया हैं, उन्हें अभी दूर करने की कोशिश की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सड़क किनारे कचरे के ढेर मिलने पर अब नोटिस नहीं, सीधे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और सुपरवाइजरों का वेतन काटा जाएगा।

तत्काल करवाई गंदेपानी की निकासी
निगमायुक्त को कुचबंधिया और कोरी मोहल्ला में पानी भरने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल श्री सिंह ने स्वास्थ्य एवं तकनीकी अमले को मौके पर रवाना कर सफाई कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्थानीय जनों का पंचनामा प्रमाण-पत्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सड़क पर दोनों किनारे कहीं पर भी कोई डस्टबिन यदि टूटी-फूटी हो तो उसे शीघ्र हटाकर उस स्थल की विशेष साफ-सफाई कराएँ ।

ताकि दोबारा कचरा प्वाइंट न बन सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, उपयंत्री सत्येन्द्र चक्रवर्ती, श्रीमती हर्षा पटेल, आनंद राव, आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Essel company vehicles dumping garbage in Ukhari, notice issued


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CwMYHc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment