बारिश के दौरान निचली रपटो, पुल-पुलियों पर पानी आ जाने की स्थिति में अनेक राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर स्वयं या वाहन इत्यादि से निकलने का प्रयास करते है। कई बार पानी का बहाव तेज होने से जान माल खतरे में आ जाती है। ऐसे स्थानों पर यात्रियों के आवागमन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ड्राप गेट या बैरियर लगाकर आवागमन रोके व सतत निगरानी रखें। इसके लिए समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने निर्देश जारी किए कि यह समिति वर्षाकाल में इस बात की सतत निगरानी रखेगी कि भारी वर्षा से रपट पुल पुलिया, रपटों पानी आ जाने पर समिति तत्काल लोक निर्माण विभाग के संबधित कर्मचारी, उपयंत्रियों से समन्वय स्थापित कर आवागमन को प्रतिबंधित कराएगी। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से भी अपील की हैं वे अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर पानी हो तो उसे पार ना करें। वाहन चालकों भी नहीं निकले। उन्होंने ऐसे खतरनाक जगहों पर संकेतक और सूचना बोर्ड लगाने के लिए भी संबंधित को निर्देश दिए हैं। संबंधित मार्गों के लिए समितियां गठित की नीमच-बघाना-दारू-दुदरसी मार्ग, किरता साईड, रतनगढ़ जाट मार्ग, जावद बायपास, जावद अठाना मार्ग, अठाना तुंबा सरोदा मार्ग, सुखानंद घाट कनेरा घाट पोर्शन, रतनगढ़ घाट पोर्शन, जावद-पालराखेडा-मोडी-सेमली चंद्रावत मार्ग, रतलाम नसीराबाद मार्ग, पिपलीखेडा-बीलखण्डा मार्ग, नीमच सिंगोली मार्ग, कुकड़ेश्वर आमद मार्ग, चंद्रपुरा भधाना कंजार्डा मार्ग, मनासा कंजार्डा मार्ग, डिकेन मार्ग, घसुंडी पहुच मार्ग, सरवानिया महाराज से भादवामाता मार्ग, नीमच चीताखेड़ा मार्ग, जीरन मल्हारगढ़ मार्ग के लिए गठित की गई है। एसपी व डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड उक्त समितियों के सदस्यों के साथ पुलिस विभाग एवं होमगार्ड के कर्मचारियों को अपने स्तर से नियुक्त करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बारिश के दौरान निचली रपटो, पुल-पुलियों पर पानी आ जाने की स्थिति में अनेक राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर स्वयं या वाहन इत्यादि से निकलने का प्रयास करते है। कई बार पानी का बहाव तेज होने से जान माल खतरे में आ जाती है। ऐसे स्थानों पर यात्रियों के आवागमन को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ड्राप गेट या बैरियर लगाकर आवागमन रोके व सतत निगरानी रखें। इसके लिए समिति का गठन किया गया है।
कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने निर्देश जारी किए कि यह समिति वर्षाकाल में इस बात की सतत निगरानी रखेगी कि भारी वर्षा से रपट पुल पुलिया, रपटों पानी आ जाने पर समिति तत्काल लोक निर्माण विभाग के संबधित कर्मचारी, उपयंत्रियों से समन्वय स्थापित कर आवागमन को प्रतिबंधित कराएगी। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से भी अपील की हैं वे अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर पानी हो तो उसे पार ना करें। वाहन चालकों भी नहीं निकले। उन्होंने ऐसे खतरनाक जगहों पर संकेतक और सूचना बोर्ड लगाने के लिए भी संबंधित को निर्देश दिए हैं।

संबंधित मार्गों के लिए समितियां गठित की
नीमच-बघाना-दारू-दुदरसी मार्ग, किरता साईड, रतनगढ़ जाट मार्ग, जावद बायपास, जावद अठाना मार्ग, अठाना तुंबा सरोदा मार्ग, सुखानंद घाट कनेरा घाट पोर्शन, रतनगढ़ घाट पोर्शन, जावद-पालराखेडा-मोडी-सेमली चंद्रावत मार्ग, रतलाम नसीराबाद मार्ग, पिपलीखेडा-बीलखण्डा मार्ग, नीमच सिंगोली मार्ग, कुकड़ेश्वर आमद मार्ग, चंद्रपुरा भधाना कंजार्डा मार्ग, मनासा कंजार्डा मार्ग, डिकेन मार्ग, घसुंडी पहुच मार्ग, सरवानिया महाराज से भादवामाता मार्ग, नीमच चीताखेड़ा मार्ग, जीरन मल्हारगढ़ मार्ग के लिए गठित की गई है। एसपी व डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड उक्त समितियों के सदस्यों के साथ पुलिस विभाग एवं होमगार्ड के कर्मचारियों को अपने स्तर से नियुक्त करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZQe7wH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment