छावनी में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम का पूर्व पार्षद से विवाद हो गया। उन्होंने निगम की टीम को ऊपर की जर्जर मंजिल तोड़ने का कहा लेकिन, दीवार गिरने से नीचे का हिस्सा भी टूट गया। इस पर उन्होंने टीम पर जानबूझकर मकान तोड़ने का आरोप लगाया। काफी देर तक दोनों में बहस हुई। सोमवार को निगम की रिमूवल टीम 1/1 उषागंज छावनी में खतरनाक मकान तोड़ने पहुंची। यह मकान सुनील परमार व अन्य का था, यहां एक किराएदार भी था। जी प्लस 2 में बने इस मकान में तल मंजिल पर किराएदार रहता था। 10.30 बजे कार्रवाई शुरू होने के दौरान पूर्व पार्षद रामदास गर्ग वहां पहुंचे। उन्होंने निगम के भवन अधिकारी असित खरे व रिमूवल टीम के अधिकारियों से कहा कि ऊपर का जर्जर हिस्सा ही तोड़ें। निगम की पोकलेन ने जब ऊपरी मंजिल तोड़ना शुरू की तो एक दीवार गिर गई। इससे नीचे का हिस्सा भी खतरनाक हो गया। इसके बाद निगम की टीम ने पूरा मकान गिरा दिया। इस पर गर्ग ने कहा, जानबूझकर पूरा मकान पूरा तोड़ दिया। भवन अधिकारी ने कहा, मकान खतरनाक स्थिति में था। उसे छोड़ते तो जनहानि हो सकती थी। हमने कहा था कि कोशिश करेंगे, अब क्या करें। और इस तरह बात आगे बढ़ती गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


छावनी में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम का पूर्व पार्षद से विवाद हो गया। उन्होंने निगम की टीम को ऊपर की जर्जर मंजिल तोड़ने का कहा लेकिन, दीवार गिरने से नीचे का हिस्सा भी टूट गया। इस पर उन्होंने टीम पर जानबूझकर मकान तोड़ने का आरोप लगाया।
काफी देर तक दोनों में बहस हुई। सोमवार को निगम की रिमूवल टीम 1/1 उषागंज छावनी में खतरनाक मकान तोड़ने पहुंची। यह मकान सुनील परमार व अन्य का था, यहां एक किराएदार भी था। जी प्लस 2 में बने इस मकान में तल मंजिल पर किराएदार रहता था। 10.30 बजे कार्रवाई शुरू होने के दौरान पूर्व पार्षद रामदास गर्ग वहां पहुंचे। उन्होंने निगम के भवन अधिकारी असित खरे व रिमूवल टीम के अधिकारियों से कहा कि ऊपर का जर्जर हिस्सा ही तोड़ें। निगम की पोकलेन ने जब ऊपरी मंजिल तोड़ना शुरू की तो एक दीवार गिर गई। इससे नीचे का हिस्सा भी खतरनाक हो गया। इसके बाद निगम की टीम ने पूरा मकान गिरा दिया। इस पर गर्ग ने कहा, जानबूझकर पूरा मकान पूरा तोड़ दिया। भवन अधिकारी ने कहा, मकान खतरनाक स्थिति में था। उसे छोड़ते तो जनहानि हो सकती थी। हमने कहा था कि कोशिश करेंगे, अब क्या करें। और इस तरह बात आगे बढ़ती गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e1EMvP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment