शहर में सोमवार करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई। रात को भी रुक-रुक कर चलती रही। जिले में 24 घंटे में 133 मिमी यानी सवा पांच इंच बारिश हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मानसून के मजबूत होने के आसार है। खंडवा में इस बार भी अच्छी बारिश होगी। खंडवा में जब-जब मानसून की बारिश देरी से हुई है तब-तब रिकॉर्ड बना है। जिले की औसत बारिश 32 इंच है। 2019 में 28 जून को पहली बार बारिश हुई थी। पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 21 सितंबर तक 78.1 इंच बारिश हुई थी। 2013 में 72.8 इंच बारिश शहर में दर्ज की गई थी। जबकि 2012 में 48 इंच बारिश हुई थी। 2018 में समय पर मानसून आ जाने के बाद सबसे कम बारिश 25.8 इंच दर्ज हुई थी। मौसम विशेष पीके साहा ने कहा खंडवा में अच्छी बारिश होती है, भले ही देर से हो। खंडवा में 1934-35 में जिला जेल के पास बारिश मापने की व्यवस्था है। जेल के पास मप्र मौसम विभाग की डेढ़ एकड़ जमीन है। जहां एक कमरा बना हुआ है। इसी के पास यंत्र रखे हुए हैं। अंग्रेजों के जमाने से चल रही व्यवस्था मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा के मुताबिक खंडवा में मौसम नापने की व्यवस्था अंग्रेजों द्वारा की गई थी। एक अनुमान के मुताबिक 1934-35 में ठंड व गर्मी का तापमान व बारिश मापने की व्यवस्था की गई थी। देश व विदेशों में भी इसी तरह बारिश मापी जाती है। आंकड़ा : जिले में कहां कितनी हुई बारिश खंडवा 92 मिमी, हरसूद 15 मिमी, पंधाना 25 मिमी, खालवा 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में पिछले 24 घंटों में 26.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस साल : अब तक कुल बारिश दर्ज हुई इस मौसम में 1 जून से अब तक खंडवा में 384 मिमी, हरसूद 165 मिमी, पंधाना 240 मिमी, पुनासा 204 मिमी व खालवा में 184 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल : अब तक कुल बारिश हुई थी गत वर्ष 1 जून से अब तक खंडवा में 445 मिमी, हरसूद में 165 मिमी, पंधाना में 246 मिमी, पुनासा में 245 मिमी, व खालवा में 213 मिमी वर्षा की जा चुकी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जेल परिसर के पास खुले व ऊंचे स्थान पर 1 फीट के अंदर ईंट व सीमेंट की जुड़ाई में सिलेंडरनुमा फाइबर का टब रखा है। इसके ऊपरी सिरे पर लगे हुए कीप में बारिश का पानी संग्रहित होता है।


शहर में सोमवार करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हुई। रात को भी रुक-रुक कर चलती रही। जिले में 24 घंटे में 133 मिमी यानी सवा पांच इंच बारिश हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मानसून के मजबूत होने के आसार है। खंडवा में इस बार भी अच्छी बारिश होगी। खंडवा में जब-जब मानसून की बारिश देरी से हुई है तब-तब रिकॉर्ड बना है।

जिले की औसत बारिश 32 इंच है। 2019 में 28 जून को पहली बार बारिश हुई थी। पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 21 सितंबर तक 78.1 इंच बारिश हुई थी। 2013 में 72.8 इंच बारिश शहर में दर्ज की गई थी। जबकि 2012 में 48 इंच बारिश हुई थी। 2018 में समय पर मानसून आ जाने के बाद सबसे कम बारिश 25.8 इंच दर्ज हुई थी। मौसम विशेष पीके साहा ने कहा खंडवा में अच्छी बारिश होती है, भले ही देर से हो। खंडवा में 1934-35 में जिला जेल के पास बारिश मापने की व्यवस्था है। जेल के पास मप्र मौसम विभाग की डेढ़ एकड़ जमीन है। जहां एक कमरा बना हुआ है। इसी के पास यंत्र रखे हुए हैं।

अंग्रेजों के जमाने से चल रही व्यवस्था
मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा के मुताबिक खंडवा में मौसम नापने की व्यवस्था अंग्रेजों द्वारा की गई थी। एक अनुमान के मुताबिक 1934-35 में ठंड व गर्मी का तापमान व बारिश मापने की व्यवस्था की गई थी। देश व विदेशों में भी इसी तरह बारिश मापी जाती है।

आंकड़ा : जिले में कहां कितनी हुई बारिश
खंडवा 92 मिमी, हरसूद 15 मिमी, पंधाना 25 मिमी, खालवा 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में पिछले 24 घंटों में 26.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इस साल : अब तक कुल बारिश दर्ज हुई
इस मौसम में 1 जून से अब तक खंडवा में 384 मिमी, हरसूद 165 मिमी, पंधाना 240 मिमी, पुनासा 204 मिमी व खालवा में 184 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
पिछले साल : अब तक कुल बारिश हुई थी
गत वर्ष 1 जून से अब तक खंडवा में 445 मिमी, हरसूद में 165 मिमी, पंधाना में 246 मिमी, पुनासा में 245 मिमी, व खालवा में 213 मिमी वर्षा की जा चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेल परिसर के पास खुले व ऊंचे स्थान पर 1 फीट के अंदर ईंट व सीमेंट की जुड़ाई में सिलेंडरनुमा फाइबर का टब रखा है। इसके ऊपरी सिरे पर लगे हुए कीप में बारिश का पानी संग्रहित होता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O0wfP1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment