नागचून गांव स्थित ओपन कैप में रखा उज्जैन, देवास व शाजापुर जिले का गेहूं जलगांव व गुजरात भेजा जाएगा। फिर यहां से गेहूं को राशन दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणामी के माध्यम से गरीबों को बांटा जाएगा। ओपन कैप में उज्जैन व देवास जिले का समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 32 हजार मीट्रिक टन गेहूं रखा गया है। जिसमें से 18 हजार क्विंटल बारिश में भीगकर खराब हुआ है, बचा लगभग 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं फिलहाल सुरक्षित है।
खुले में रखा हाेने व बारिश में खराब होने की अधिक आशंका को देखते हुए भारतीय खाद्य निगम के दल ने ओपन कैप में रखे गेहूं का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी पंकज जैन ने बताया खंडवा के ओपन कैप में रखे गेहूं को उठाने की तैयारी की जा रही है। इस महीने यह अनाज पड़ाेसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव या गुजरात भेजा जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य राज्यांे में भी रैक पहुंचाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QW0tp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment