डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र और पूर्व क्षेत्र के एसपी विजय खत्री रविवार देर रात एमआईजी थाने पहुंचे। यहां डेढ़ घंटे तक जीतू सोनी से संबंधित फाइलें खंगाली और उनके बारे में पूछताछ की। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने थाने में हर उस जांच अधिकारी को बुलाया जो सोनी के प्रकरण में जांच कर रहा है। बता दें कि नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने एमआईजी थाने में जीतू सोनी पर आईटी एक्ट व धमकाने का केस दर्ज कराया था, वहीं मुंबई के 80 वर्षीय रवींद्र पंडित ने भी एक धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था, वहीं तीसरा प्रकरण प्लॉट की धोखाधड़ी को लेकर दर्ज हुआ था। डीआईजी ने इन तीनों मामलों की फाइलें व उसमें हुई जांच को चेक किया। जीतू के खिलाफ विजय नगर, तुकोगंज, लसूड़िया, आजाद नगर में भी केस दर्ज हैं। उनमें भी उसका रिमांड होना शेष है। मुंबई की मॉडल के साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य के मामले में दो दिन की रिमांड पर जीतू को महिला थाना पुलिस ने लिया था। इस मामले में रावजी बाजार थाना प्रभारी सविता चौधरी ने उससे पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। रिमांड खत्म होने के बाद उसे रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today DIG and SP reached MIG police station late at night, searched files related to Jitu for one and a half hours


डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र और पूर्व क्षेत्र के एसपी विजय खत्री रविवार देर रात एमआईजी थाने पहुंचे। यहां डेढ़ घंटे तक जीतू सोनी से संबंधित फाइलें खंगाली और उनके बारे में पूछताछ की। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने थाने में हर उस जांच अधिकारी को बुलाया जो सोनी के प्रकरण में जांच कर रहा है।
बता दें कि नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने एमआईजी थाने में जीतू सोनी पर आईटी एक्ट व धमकाने का केस दर्ज कराया था, वहीं मुंबई के 80 वर्षीय रवींद्र पंडित ने भी एक धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था, वहीं तीसरा प्रकरण प्लॉट की धोखाधड़ी को लेकर दर्ज हुआ था। डीआईजी ने इन तीनों मामलों की फाइलें व उसमें हुई जांच को चेक किया। जीतू के खिलाफ विजय नगर, तुकोगंज, लसूड़िया, आजाद नगर में भी केस दर्ज हैं। उनमें भी उसका रिमांड होना शेष है। मुंबई की मॉडल के साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य के मामले में दो दिन की रिमांड पर जीतू को महिला थाना पुलिस ने लिया था। इस मामले में रावजी बाजार थाना प्रभारी सविता चौधरी ने उससे पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। रिमांड खत्म होने के बाद उसे रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DIG and SP reached MIG police station late at night, searched files related to Jitu for one and a half hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EH1nB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment