उद्योग नगर पालदा में सोमवार को एक बच्ची का शव मिला। उसके सिर का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था। उसके सिर में गंभीर चोट है, जिससे कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। मेडिकल से जुड़े लोगों को शंका है कि बच्ची को पटका गया है या फिर उसका शव ऊंचाई से फेंका गया है। वहीं, पुलिस को शंका है कि उसे किसी जानवर ने नोचा है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर रही है। भंवरकुआं थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार भोलाराम कंपाउंड में सुबह 11 बजे एक बच्ची का शव मिला है। कयास लगाया जा रहा है कि वह बच्ची 24 घंटे के भीतर जन्मी होगी। टीआई का कहना है कि या तो जन्म के वक्त वह मृत पैदा हुई होगी, जिसके चलते परिजन ने उसे डिस्पोजल के लिए फेंक दिया या गर्भ छिपाने के लिए भी रात में शव फेंक दिया गया। फिर उसे किसी जानवर ने नोच लिया। उसका एक तरफ का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। टीआई का कहना है कि बच्ची के पास से एक स्लिप मिली है, जिसमें उसके माता-पिता का नाम है। इसके आधार पर क्षेत्र में रहने वाली उस महिला और उसके पिता का पता लगाया जा रहा है। दोपहर में बच्ची का पोस्ट मॉर्टम कर श‌व जिला अस्पताल में रखा गया है। मेडिकल से जुड़े लोगों ने इसमें दो तरह की आशंकाएं जताई हैं। उनका मानना है कि या तो बच्ची के शव को ऊपर से फेंक गया है या पटका गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


उद्योग नगर पालदा में सोमवार को एक बच्ची का शव मिला। उसके सिर का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी था। उसके सिर में गंभीर चोट है, जिससे कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। मेडिकल से जुड़े लोगों को शंका है कि बच्ची को पटका गया है या फिर उसका शव ऊंचाई से फेंका गया है। वहीं, पुलिस को शंका है कि उसे किसी जानवर ने नोचा है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर रही है। भंवरकुआं थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार भोलाराम कंपाउंड में सुबह 11 बजे एक बच्ची का शव मिला है।

कयास लगाया जा रहा है कि वह बच्ची 24 घंटे के भीतर जन्मी होगी। टीआई का कहना है कि या तो जन्म के वक्त वह मृत पैदा हुई होगी, जिसके चलते परिजन ने उसे डिस्पोजल के लिए फेंक दिया या गर्भ छिपाने के लिए भी रात में शव फेंक दिया गया। फिर उसे किसी जानवर ने नोच लिया। उसका एक तरफ का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। टीआई का कहना है कि बच्ची के पास से एक स्लिप मिली है, जिसमें उसके माता-पिता का नाम है। इसके आधार पर क्षेत्र में रहने वाली उस महिला और उसके पिता का पता लगाया जा रहा है। दोपहर में बच्ची का पोस्ट मॉर्टम कर श‌व जिला अस्पताल में रखा गया है। मेडिकल से जुड़े लोगों ने इसमें दो तरह की आशंकाएं जताई हैं। उनका मानना है कि या तो बच्ची के शव को ऊपर से फेंक गया है या पटका गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gBinHp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment