सिल्वर पार्क काॅलाेनी अाड़ी पट्टी में रहने वाली छाया नाम की महिला ने मकान और दाे लाख रुपए की लालच में प्रेमी व अन्य चार लाेगाें की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी। लाश भी जलवा डाली। हत्या 11 जून की रात में हुई थी, जिसका खुलासा साेमवार काे पुलिस ने किया। पुलिस ने छाया समेत पांचाें अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन जिले के कायथा क्षेत्र के गांव सिलाखेड़ी भाटाेनी के भगवानसिंह पिता उमरावसिंह (35) की शादी 2013 में छायाबाई से हुई थी। शादी के बाद गांव का घर और जमीन 8 लाख रुपए में बेच कर भगवानसिंह देवास आ गया था। यहां उसने सिल्वर पार्क काॅलाेनी आड़ी पट्टी में 4 लाख रुपए में एक मकान खरीदा और रुचि साेया कंपनी में नाैकरी करने लगा। पत्नी छाया और दाे बच्चाें (एक चार साल और एक डेढ़ साल का बेटा) के साथ यहीं रहने लगा। भगवानसिंह के खाते में दाे लाख रुपए थे। छाया के अवैध संबंध पास में रहने वाले लखन पिता बहादुर से हाे गए। भगवान सिंह छाया का तीसरा पति था। मकान और बैंक खाते के लालच में छाया ने पति भगवानसिंह की हत्या करने की साजिश लखन के साथ मिल कर बनाई। 11 जून काे भगवानसिंह घर पर साे रहा था। छाया ने लखन काे फाेन कर बुलाया। 10 हजार रुपए दिए। रात 1 बजे लखन ने अपने साथी अकील उर्फ अक्कू और एक नाबालिग आराेपी काे 5-5 हजार रुपए दिए। दाेनाें काे साथ लेकर वह भगवानसिंह के घर पहुंचा। छाया ने अपने नाबालिग भतीजे काे भी साजिश में शामिल किया। पांचाें ने साेते हुए भगवानसिंह पर हमला किया। तकिए से मुंह दबाया और लट्ठ तथा धारदार हथियार से हत्या कर दी। लाश काे बाेरे में भरा और भगवानसिंह की माेपेड से ही उसकी लाश का शंकरगढ़ पहाड़ी के पास पुलिया के पाइप में फेंक आए। छाया और उसके भतीजे ने घर में खून साफ किया और खून से सने कपड़े रात में ही जला दिए। 5-6 दिन बाद जब शंकरगढ़ पुलिया के पाइप में पड़ी लाश से बदबू आने लगी ताे अकील ने पेट्राेल डाल कर उसे जला दिया। बड़े बेटे काे भेज दिया बहन के घर 11 जून के पहले ही छाया ने अपने 4 साल के बेटे काे बहन के घर निपानिया भेज दिया था, ताकि हत्या काे अंजाम दे तब वह देख नहीं पाए। चार साल का हाेने से वह सभी चीजें समझने लगा है। घर पर लाेगाें के आने-जाने पर माेहल्ले वालाें ने घेरा था छाया काे हत्या के कुछ दिन पहले ही माेहल्ले वालाें ने छाया काे घेरा था। भगवानसिंह के जाने के बाद घर पर लाेगाें का आना-जाना लगा रहता था, जिससे माेहल्ले वाले परेशान थे। उन्हाेंने पुलिस काे शिकायत भी की थी। पुलिस माेहल्ले में आई भी लेकिन यह कह कर लाैट गई कि अब काेई अाए ताे वीडियाे बना कर भेजना। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today House and Rs 2 lakh. In the greed of the woman, with the help of her lover, the husband murdered the husband, burnt the corpse


सिल्वर पार्क काॅलाेनी अाड़ी पट्टी में रहने वाली छाया नाम की महिला ने मकान और दाे लाख रुपए की लालच में प्रेमी व अन्य चार लाेगाें की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी। लाश भी जलवा डाली। हत्या 11 जून की रात में हुई थी, जिसका खुलासा साेमवार काे पुलिस ने किया। पुलिस ने छाया समेत पांचाें अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है।
उज्जैन जिले के कायथा क्षेत्र के गांव सिलाखेड़ी भाटाेनी के भगवानसिंह पिता उमरावसिंह (35) की शादी 2013 में छायाबाई से हुई थी। शादी के बाद गांव का घर और जमीन 8 लाख रुपए में बेच कर भगवानसिंह देवास आ गया था। यहां उसने सिल्वर पार्क काॅलाेनी आड़ी पट्टी में 4 लाख रुपए में एक मकान खरीदा और रुचि साेया कंपनी में नाैकरी करने लगा। पत्नी छाया और दाे बच्चाें (एक चार साल और एक डेढ़ साल का बेटा) के साथ यहीं रहने लगा। भगवानसिंह के खाते में दाे लाख रुपए थे। छाया के अवैध संबंध पास में रहने वाले लखन पिता बहादुर से हाे गए। भगवान सिंह छाया का तीसरा पति था। मकान और बैंक खाते के लालच में छाया ने पति भगवानसिंह की हत्या करने की साजिश लखन के साथ मिल कर बनाई। 11 जून काे भगवानसिंह घर पर साे रहा था। छाया ने लखन काे फाेन कर बुलाया। 10 हजार रुपए दिए। रात 1 बजे लखन ने अपने साथी अकील उर्फ अक्कू और एक नाबालिग आराेपी काे 5-5 हजार रुपए दिए। दाेनाें काे साथ लेकर वह भगवानसिंह के घर पहुंचा। छाया ने अपने नाबालिग भतीजे काे भी साजिश में शामिल किया। पांचाें ने साेते हुए भगवानसिंह पर हमला किया। तकिए से मुंह दबाया और लट्ठ तथा धारदार हथियार से हत्या कर दी। लाश काे बाेरे में भरा और भगवानसिंह की माेपेड से ही उसकी लाश का शंकरगढ़ पहाड़ी के पास पुलिया के पाइप में फेंक आए। छाया और उसके भतीजे ने घर में खून साफ किया और खून से सने कपड़े रात में ही जला दिए। 5-6 दिन बाद जब शंकरगढ़ पुलिया के पाइप में पड़ी लाश से बदबू आने लगी ताे अकील ने पेट्राेल डाल कर उसे जला दिया।

बड़े बेटे काे भेज दिया बहन के घर
11 जून के पहले ही छाया ने अपने 4 साल के बेटे काे बहन के घर निपानिया भेज दिया था, ताकि हत्या काे अंजाम दे तब वह देख नहीं पाए। चार साल का हाेने से वह सभी चीजें समझने लगा है।

घर पर लाेगाें के आने-जाने पर माेहल्ले वालाें ने घेरा था छाया काे
हत्या के कुछ दिन पहले ही माेहल्ले वालाें ने छाया काे घेरा था। भगवानसिंह के जाने के बाद घर पर लाेगाें का आना-जाना लगा रहता था, जिससे माेहल्ले वाले परेशान थे। उन्हाेंने पुलिस काे शिकायत भी की थी। पुलिस माेहल्ले में आई भी लेकिन यह कह कर लाैट गई कि अब काेई अाए ताे वीडियाे बना कर भेजना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
House and Rs 2 lakh. In the greed of the woman, with the help of her lover, the husband murdered the husband, burnt the corpse


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f512pX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment