बच्चों के सीखने की सतत प्रक्रिया कोविड 19 के कारण प्रभावित हो रही है। जिसके कारण शालाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। बच्चों के बीच हो रहे लर्निंग लास को ध्यान में रखते हुए सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कमल पटेल ने हमारा घर हमारा विद्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री श्री पटेल ने बच्चों के माध्यम से क्षेत्र में संदेश पहुंचाया कि सभी पालक प्रतिदिन सुबह 10 बजे अपने बच्चों को घर पर पढऩे बैठाए, साथ ही टीवी, मोबाइल, रेडियो के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करने प्रेरित करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, पूर्व अध्यक्ष शंकरसिंह खरबडिय़ा, राजू माहेश्वरी, शाला की प्रधानपाठिका संगीता दशोरे, वसुंधरा पाराशर, कैलाश साकल्ले, सीमा भारद्वाज, महेश तिवारी, संजय शर्मा, हेमलता तनपुरे, कंचन गुर्जर, सुलभा कालकर सहित प्राथमिक शाला हरिपुरा और कन्या माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। सुबह अकादमिक व शाम को मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे -शाला प्रभारी कृषि मंत्री ने विद्यार्थियों को किताबों का नि:शुल्क वितरण किया। शाला प्रभारी महेश तिवारी ने बताया सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अकादमिक कार्यक्रम चलेगा। शाम 4 से 5 बजे खेल मनोरंजन, रात 7 से 8 बजे कहानी सुनना एवं प्रति शनिवार मस्ती की पाठशाला अंतर्गत कहानी सुनाई जाएगी। यह सभी कार्यक्रम रेडियो, टीवी, मोबाइल, पाठ्यपुस्तक अभ्यास पुस्तिका के आधार पर किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बच्चों के सीखने की सतत प्रक्रिया कोविड 19 के कारण प्रभावित हो रही है। जिसके कारण शालाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। बच्चों के बीच हो रहे लर्निंग लास को ध्यान में रखते हुए सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कमल पटेल ने हमारा घर हमारा विद्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि मंत्री श्री पटेल ने बच्चों के माध्यम से क्षेत्र में संदेश पहुंचाया कि सभी पालक प्रतिदिन सुबह 10 बजे अपने बच्चों को घर पर पढऩे बैठाए, साथ ही टीवी, मोबाइल, रेडियो के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करने प्रेरित करें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, पूर्व अध्यक्ष शंकरसिंह खरबडिय़ा, राजू माहेश्वरी, शाला की प्रधानपाठिका संगीता दशोरे, वसुंधरा पाराशर, कैलाश साकल्ले, सीमा भारद्वाज, महेश तिवारी, संजय शर्मा, हेमलता तनपुरे, कंचन गुर्जर, सुलभा कालकर सहित प्राथमिक शाला हरिपुरा और कन्या माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।
सुबह अकादमिक व शाम को मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे -शाला प्रभारी
कृषि मंत्री ने विद्यार्थियों को किताबों का नि:शुल्क वितरण किया। शाला प्रभारी महेश तिवारी ने बताया सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अकादमिक कार्यक्रम चलेगा। शाम 4 से 5 बजे खेल मनोरंजन, रात 7 से 8 बजे कहानी सुनना एवं प्रति शनिवार मस्ती की पाठशाला अंतर्गत कहानी सुनाई जाएगी। यह सभी कार्यक्रम रेडियो, टीवी, मोबाइल, पाठ्यपुस्तक अभ्यास पुस्तिका के आधार पर किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VRQC5n
via IFTTT

No comments:

Post a Comment