सराफा थाने से विजय चाट तक 9 मीटर चौड़ी और करीब साढ़े 500 मीटर लंबी सड़क नगर निगम ने 27 दिन में तैयार कर दी। इसके लिए 20 जुलाई की समय सीमा तय की थी। काम पूरा होने पर शनिवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल सराफा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कैरिज-वे तैयार हो चुका है, अब आवागमन जल्द शुरू हो जाएगा। सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि राजबाड़ा से लेकर इमामबाड़ा, विजय चाट, सराफा, छोटा सराफा, सराफा थाने तक और फिर बजाज खाना की पार्किंग तक सराफा का स्वरूप 56 दुकान जैसा करने के प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो गया। नए पैटर्न में दुकानों के ओटलों पर कोई दुकान नहीं लगेगी। सड़क चौड़ी हो चुकी है। अब वहां चौपाटी के दुकानदारों को एक जैसे पैटर्न के काउंटर दिए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सराफा थाने से विजय चाट तक 9 मीटर चौड़ी और करीब साढ़े 500 मीटर लंबी सड़क नगर निगम ने 27 दिन में तैयार कर दी। इसके लिए 20 जुलाई की समय सीमा तय की थी। काम पूरा होने पर शनिवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल सराफा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कैरिज-वे तैयार हो चुका है, अब आवागमन जल्द शुरू हो जाएगा। सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि राजबाड़ा से लेकर इमामबाड़ा, विजय चाट, सराफा, छोटा सराफा, सराफा थाने तक और फिर बजाज खाना की पार्किंग तक सराफा का स्वरूप 56 दुकान जैसा करने के प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो गया। नए पैटर्न में दुकानों के ओटलों पर कोई दुकान नहीं लगेगी। सड़क चौड़ी हो चुकी है। अब वहां चौपाटी के दुकानदारों को एक जैसे पैटर्न के काउंटर दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcAWnn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment