21 दिन के लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का तरीका बदल गया है। 19 दिन के इस लॉकडाउन में डंडे से दण्डित करने की बजाय जब जुर्माना की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसका उदाहरण गुरुवार को देखने मिला जब गांधी पार्क पर लॉकडाउन के दौरान नियम विरूद्ध तरीके से घूमते हुए लोगों पर नपा से महामारी अधिनियम के तहत जुर्माना वसूल करवाया। इस दौरान 68 लोगों पर प्रतीकात्मक जुर्माना की कार्रवाई करते हुए 7200 रुपए वसूले। आगे इसी तरह की गतिविधियां चलने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। तहसीलदार इसरार खान और टीआई पीपी मुदगिल के नेतृत्व में शहर भ्रमण के दौरान मेडिकल और किराना दुकान संचालक ही मास्क लगाए नजर नहीं आए। वहीं सोशल डिस्टेसिंग भी नहीं मिला तो इन दुकानों पर नपा अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। समझाइश के बाद गांधी पार्क पर जब अकारण लोग घूमते हुए नजर आए तो टूव्हीलर पर दो लोग अकारण घूमने पर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई लोग बगैर मास्क के घूमते हुए नजर आए। शहर में प्रतीकात्मक जुर्माना वसूला गया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि लॉक डाउन के उल्लंघन में अकारण घूमने पर धारा 188 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कियोस्क बंद किया तो बैंकों में लगी लंबी कतारें गुरुवार को कियोस्क सेंटरों को बंद कर दिया गया। लेकिन बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। कियोस्क सेंटरों पर भीड़ की वजह यह है कि कई खातेदारों ने खातों में लेनदेन नहीं किया इस वजह से उनके खाते बंद हो गए हैं। वहीं दूसरी समस्या सर्वर की आ रही है। इस वजह से एक व्यक्ति को भुगतान में जहां 1 मिनट का समय लगता है वहां पांच से दस मिनट तक लग रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lockdown: Failure to be accepted if not accepted


21 दिन के लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का तरीका बदल गया है। 19 दिन के इस लॉकडाउन में डंडे से दण्डित करने की बजाय जब जुर्माना की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसका उदाहरण गुरुवार को देखने मिला जब गांधी पार्क पर लॉकडाउन के दौरान नियम विरूद्ध तरीके से घूमते हुए लोगों पर नपा से महामारी अधिनियम के तहत जुर्माना वसूल करवाया। इस दौरान 68 लोगों पर प्रतीकात्मक जुर्माना की कार्रवाई करते हुए 7200 रुपए वसूले। आगे इसी तरह की गतिविधियां चलने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है।
तहसीलदार इसरार खान और टीआई पीपी मुदगिल के नेतृत्व में शहर भ्रमण के दौरान मेडिकल और किराना दुकान संचालक ही मास्क लगाए नजर नहीं आए। वहीं सोशल डिस्टेसिंग भी नहीं मिला तो इन दुकानों पर नपा अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। समझाइश के बाद गांधी पार्क पर जब अकारण लोग घूमते हुए नजर आए तो टूव्हीलर पर दो लोग अकारण घूमने पर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई लोग बगैर मास्क के घूमते हुए नजर आए। शहर में प्रतीकात्मक जुर्माना वसूला गया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि लॉक डाउन के उल्लंघन में अकारण घूमने पर धारा 188 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

कियोस्क बंद किया तो बैंकों में लगी लंबी कतारें
गुरुवार को कियोस्क सेंटरों को बंद कर दिया गया। लेकिन बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। कियोस्क सेंटरों पर भीड़ की वजह यह है कि कई खातेदारों ने खातों में लेनदेन नहीं किया इस वजह से उनके खाते बंद हो गए हैं। वहीं दूसरी समस्या सर्वर की आ रही है। इस वजह से एक व्यक्ति को भुगतान में जहां 1 मिनट का समय लगता है वहां पांच से दस मिनट तक लग रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lockdown: Failure to be accepted if not accepted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgDV9V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment