लॉकडाउन के बाद जरूरतमंद परेशान न हों इसके लिए शहर के युवा अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। कोई उनको खाना खिलाकर तो कोई राशन का इंतजाम कराकर। ऐसी ही एक पहल एक युवक ने की है जिसने थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित 8 साल बालक के पिता की मदद की है। बालक को भोपाल में ब्लड चढ़ता है लेकिन लॉकडाउन के कारण पिता उसे ले जाने में असमर्थ था, जिसे देखते हुए न सिर्फ उसे ब्लड चढ़ाने की व्यवस्था की बल्कि उसके इलाज का खर्च भी उठा रहा है। गुरुवार को 8 वर्षीय अंशुल लाेधी निवासी बायबेनी को विनोद सोनी ने ब्लड डोनेट किया। इस बालक को हीमोग्लोबिन 3 प्वाइंट रह गया था। ब्लड बैंक में ब्लड नहीं था, जिसे देखते हुए अशोकनगर ब्लड हेल्प के सदस्य प्रियेश शर्मा उनकी मदद के लिए आगे आए। प्रियेश शर्मा ने बताया कि बालक के पिता रामदयाल मजदूरी करते हैं और उनके बेटे का इलाज भोपाल में चल रहा है। लॉकडाउन के कारण बार-बार भोपाल नहीं जा पा रहा। बालक की हालत को देखतेे हुए उसे ब्लड उपलब्ध करवाएंगे और उसकी दवाओं का खर्च भी हम ही उठाएंगे। जिससे उसके पिता पर अतिरिक्त भार न पड़े। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Provided blood donor to the child and will also bear the cost of treatment


लॉकडाउन के बाद जरूरतमंद परेशान न हों इसके लिए शहर के युवा अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। कोई उनको खाना खिलाकर तो कोई राशन का इंतजाम कराकर। ऐसी ही एक पहल एक युवक ने की है जिसने थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित 8 साल बालक के पिता की मदद की है। बालक को भोपाल में ब्लड चढ़ता है लेकिन लॉकडाउन के कारण पिता उसे ले जाने में असमर्थ था, जिसे देखते हुए न सिर्फ उसे ब्लड चढ़ाने की व्यवस्था की बल्कि उसके इलाज का खर्च भी उठा रहा है।
गुरुवार को 8 वर्षीय अंशुल लाेधी निवासी बायबेनी को विनोद सोनी ने ब्लड डोनेट किया। इस बालक को हीमोग्लोबिन 3 प्वाइंट रह गया था। ब्लड बैंक में ब्लड नहीं था, जिसे देखते हुए अशोकनगर ब्लड हेल्प के सदस्य प्रियेश शर्मा उनकी मदद के लिए आगे आए। प्रियेश शर्मा ने बताया कि बालक के पिता रामदयाल मजदूरी करते हैं और उनके बेटे का इलाज भोपाल में चल रहा है। लॉकडाउन के कारण बार-बार भोपाल नहीं जा पा रहा। बालक की हालत को देखतेे हुए उसे ब्लड उपलब्ध करवाएंगे और उसकी दवाओं का खर्च भी हम ही उठाएंगे। जिससे उसके पिता पर अतिरिक्त भार न पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Provided blood donor to the child and will also bear the cost of treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ynrM4e
via IFTTT

No comments:

Post a Comment