चंदेरी थाने में पदस्थ जिस एसआई को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट किया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से चंदेरी पुलिस स्टाफ सहित पुलिस स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं गुरुवार को अब तक भेजे गए सैंपलों में से 40 की रिपोर्ट प्राप्त हुई जो सभी निगेटिव निकले। जिले वासियों के लिए यह अच्छी खबर है कि जिले में अब तक एक भी कोरोना पॉजीटिव मरीज नहीं मिल सका है। दो दिन से जिले में चंदेरी थाने में पदस्थ एसआई शबनम वानो को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मामले की जानकारी लगने पर तत्काल एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने चंदेरी के पूरे थाने को क्वारेंटाइन कर दिया था। पुलिस स्टाफ को क्वारेंटाइन करने के बाद चंदेरी शहर में जो लोग सोशल एक्टिविटी में लगे हुए हैं और लगातार पुलिस कर्मियों के संपर्क में हैं। वे सभी तनाव में आ गए थे। लेकिन गुरुवार को जब एसआई की रिपोर्ट निगेटिव आई तो सभी ने ऊपर वाले का शुक्र अदा किया। क्वारेंटाइन पर गया पूरा थाना स्टाफ वापस लौट आया। 97 सैंपल में से 37 की रिपोर्ट आना शेष, जिला सुरक्षित जिले से अब तक 97 सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं इनमें से 37 की रिपोर्ट आना शेष है। गुरुवार को भी 5 व्यक्तियों के सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए। जिले में अब तक बाहर से आए हुए 6699 लोगों की एंट्री कोविड-19 पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं आयुष विभाग द्वारा 24209 दवाओं होम्योएपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक दवाएं एवं काढा का वितरण किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karena report of SI posted at Chanderi police station negative, staff came to work


चंदेरी थाने में पदस्थ जिस एसआई को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट किया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से चंदेरी पुलिस स्टाफ सहित पुलिस स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं गुरुवार को अब तक भेजे गए सैंपलों में से 40 की रिपोर्ट प्राप्त हुई जो सभी निगेटिव निकले। जिले वासियों के लिए यह अच्छी खबर है कि जिले में अब तक एक भी कोरोना पॉजीटिव मरीज नहीं मिल सका है।
दो दिन से जिले में चंदेरी थाने में पदस्थ एसआई शबनम वानो को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मामले की जानकारी लगने पर तत्काल एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने चंदेरी के पूरे थाने को क्वारेंटाइन कर दिया था। पुलिस स्टाफ को क्वारेंटाइन करने के बाद चंदेरी शहर में जो लोग सोशल एक्टिविटी में लगे हुए हैं और लगातार पुलिस कर्मियों के संपर्क में हैं। वे सभी तनाव में आ गए थे। लेकिन गुरुवार को जब एसआई की रिपोर्ट निगेटिव आई तो सभी ने ऊपर वाले का शुक्र अदा किया। क्वारेंटाइन पर गया पूरा थाना स्टाफ वापस लौट आया।

97 सैंपल में से 37 की रिपोर्ट आना शेष, जिला सुरक्षित
जिले से अब तक 97 सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं इनमें से 37 की रिपोर्ट आना शेष है। गुरुवार को भी 5 व्यक्तियों के सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए। जिले में अब तक बाहर से आए हुए 6699 लोगों की एंट्री कोविड-19 पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं आयुष विभाग द्वारा 24209 दवाओं होम्योएपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक दवाएं एवं काढा का वितरण किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karena report of SI posted at Chanderi police station negative, staff came to work


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aiTUmq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment