हवा की दिशा बदलने के साथ ही माैसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की तुलना में गुरुवार काे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। आगामी दिनों में हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावनाएं बन रही हैं। पिछले साल भी हल्की बूंदाबांदी इस दिन हुई थी। बारिश होने से खरीदी केन्द्रों पर अनाज खराब हो सकता है। क्याेंकि केन्द्रों पर अनाज सुरक्षित रखने की फिलहाल काेई इंतजाम नहीं किए गए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा था और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। जिसकी तुलना में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश, ओले की संभावना बन रही है। दाे दिन क्षेत्र में यह स्थिति बनी रहेगी। नहीं किए खरीदी केन्द्रों पर बचाव के इंतजाम बारिश की संभावनाओं के बीच अब तक किसी भी खरीदी केन्द्र पर किसी तरह के बचाव इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में केन्द्राें पर पहुंचने वाला अनाज भीग सकता है। इससे बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल सहित सुरक्षा के इंतजाम केन्द्रों पर करना जरूरी है। आगे क्या..बारिश होगी मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। इससे आंधी, तूफान, बाैछार युक्त बारिश, ओले और बिजली कड़कने की संभावना बनी रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Light rain with thunderstorm, likely to fall hail


हवा की दिशा बदलने के साथ ही माैसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की तुलना में गुरुवार काे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। आगामी दिनों में हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावनाएं बन रही हैं। पिछले साल भी हल्की बूंदाबांदी इस दिन हुई थी। बारिश होने से खरीदी केन्द्रों पर अनाज खराब हो सकता है। क्याेंकि केन्द्रों पर अनाज सुरक्षित रखने की फिलहाल काेई इंतजाम नहीं किए गए।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा था और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। जिसकी तुलना में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश, ओले की संभावना बन रही है। दाे दिन क्षेत्र में यह स्थिति बनी रहेगी।
नहीं किए खरीदी केन्द्रों पर बचाव के इंतजाम
बारिश की संभावनाओं के बीच अब तक किसी भी खरीदी केन्द्र पर किसी तरह के बचाव इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में केन्द्राें पर पहुंचने वाला अनाज भीग सकता है। इससे बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल सहित सुरक्षा के इंतजाम केन्द्रों पर करना जरूरी है।

आगे क्या..बारिश होगी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। इससे आंधी, तूफान, बाैछार युक्त बारिश, ओले और बिजली कड़कने की संभावना बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Light rain with thunderstorm, likely to fall hail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z7XCTa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment