प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपचुनावों में ईवीएम का उपयोग नहीं किया जाए। इसकी जगह मतपत्रों से ही चुनाव हो। यह मांग प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा ईवीएम से संक्रमण बढ़ने की आशंका ज्यादा रहेगी। ईवीएम के बटन पर मतदाताओं के हाथ लगेंगे, ऐसे में बार-बार सैनिटाइज करना संभव नहीं है। इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 15 गांव का दौरा किया। वे कार्यकर्ताओं के घर गए। वहां उपचुनाव को लेकर तैयारियां भी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और तुलसी सिलावट पर निशाना भी साधा। यादव ने कुमेड़ी, भौंरासला, बारोली, पंच डेरिया, रिंगनोदिया, बजरंग पालिया, सहाना, धरमपुरी, ब्राह्मणखेड़ी सहित अन्य गांवों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। साथ ही लोगों को बताएं कि किस तरह से कांग्रेस सरकार गिराई गई। इस मौके पर कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस से बाहर किए गए कई पदाधिकारी जॉइन करेंगे भाजपा कांग्रेस से निकाले गए पदाधिकारी और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दी। उन्होंने कहा- राजू चौहान, विजय सिंह और पप्पू शर्मा सहित इंदौर-सांवेर के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे। संगठन से चर्चा के बाद जल्द पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।बता दें कि कांग्रेस ने सिलावट समर्थक मनोज मिश्रा, लकी अवस्थी, योगेश गेंदर, राजेश पांडेय सहित अन्य को पार्टी से बाहर कर दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today State Congress Secretary said - In view of Corona, EVMs should not be used in by-elections


प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपचुनावों में ईवीएम का उपयोग नहीं किया जाए। इसकी जगह मतपत्रों से ही चुनाव हो। यह मांग प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा ईवीएम से संक्रमण बढ़ने की आशंका ज्यादा रहेगी। ईवीएम के बटन पर मतदाताओं के हाथ लगेंगे, ऐसे में बार-बार सैनिटाइज करना संभव नहीं है।

इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 15 गांव का दौरा किया। वे कार्यकर्ताओं के घर गए। वहां उपचुनाव को लेकर तैयारियां भी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और तुलसी सिलावट पर निशाना भी साधा। यादव ने कुमेड़ी, भौंरासला, बारोली, पंच डेरिया, रिंगनोदिया, बजरंग पालिया, सहाना, धरमपुरी, ब्राह्मणखेड़ी सहित अन्य गांवों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। साथ ही लोगों को बताएं कि किस तरह से कांग्रेस सरकार गिराई गई। इस मौके पर कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

कांग्रेस से बाहर किए गए कई पदाधिकारी जॉइन करेंगे भाजपा

कांग्रेस से निकाले गए पदाधिकारी और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दी। उन्होंने कहा- राजू चौहान, विजय सिंह और पप्पू शर्मा सहित इंदौर-सांवेर के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे। संगठन से चर्चा के बाद जल्द पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।बता दें कि कांग्रेस ने सिलावट समर्थक मनोज मिश्रा, लकी अवस्थी, योगेश गेंदर, राजेश पांडेय सहित अन्य को पार्टी से बाहर कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
State Congress Secretary said - In view of Corona, EVMs should not be used in by-elections


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TySlLC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment