लॉकडाउन के बीच पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को एक बड़ी राहत मिली है। थीसिस जमा करने सहित लॉक डाउन की वजह से अन्य कार्य प्रभावित न हो, इसलिए इन शोधार्थियों को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी को लेकर नए दिशा-निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन के कारण देश के सभी विवि में कामकाज ठप है। एक तरफ जहां परीक्षाएं तक नहीं हो पा रही हैं, वहीं पीएचडी शोधार्थी थीसिस भी जमा नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए यूजीसी ने ऐसे शोधार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पत्र जारी किया है। जल्द ही प्रदेश में अध्यादेश में संशोधन के बाद लागू किया जाएगा। इसका सीधा फायदा विक्रम विवि के शोधार्थियों को भी मिलेगा। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया यूजीसी ने पीएचडी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 6 महीने के एक्सटेंशन का भी उसमें उल्लेख है। पीएचडी अध्यादेश में संशोधन के बाद लागू किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लॉकडाउन के बीच पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को एक बड़ी राहत मिली है। थीसिस जमा करने सहित लॉक डाउन की वजह से अन्य कार्य प्रभावित न हो, इसलिए इन शोधार्थियों को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा।
विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी को लेकर नए दिशा-निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन के कारण देश के सभी विवि में कामकाज ठप है। एक तरफ जहां परीक्षाएं तक नहीं हो पा रही हैं, वहीं पीएचडी शोधार्थी थीसिस भी जमा नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए यूजीसी ने ऐसे शोधार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पत्र जारी किया है। जल्द ही प्रदेश में अध्यादेश में संशोधन के बाद लागू किया जाएगा। इसका सीधा फायदा विक्रम विवि के शोधार्थियों को भी मिलेगा। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया यूजीसी ने पीएचडी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 6 महीने के एक्सटेंशन का भी उसमें उल्लेख है। पीएचडी अध्यादेश में संशोधन के बाद लागू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3chB5Cc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment