बोहरा समाजजन भले ईद के मुबारक मौके पर भी एक दूसरे से मिल कर खुशी नहीं बांट पाए लेकिन सबसे बड़ी खुशी उन्हें यह मिली की सैयदना आली मुकद्दल सैफुद्दीन साहब ने स्वयं उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। पीआरओ मेहदी हुसैन के अनुसार दोपहर 2 बजे 10 मिनट तक ऑनलाइन आकर सैयदना साहब ने समाजजनों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि दुआ है कोरोना संकट जल्द खत्म हो। उन्होंने कहा इस समय रोजी-रोटी का संकट है लेकिन अल्लाह पर भरोसा रखें, देश जल्दी हरा-भरा होगा। सैयदना साहब के ऑनलाइन दर्शन कर बोहरा समाज अभिभूत हो गया। लॉकडाउन के चलते बोहरा बाखलों में ज्यादा चहल पहल नजर नहीं आई। तड़के 5.50 बजे ईद की नमाज लोगों ने घरों में ही पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे को मोबाइल पर मुबारकबाद दी। कहीं कुछ लोग बाहर निकले लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। मुस्लिम समाज की ईद कल मुस्लिम समाज की ईद 25 मई को होगी। शहर काजी खलीकुर्रहमान के अनुसार शनिवार को चांद नहीं दिखने से अब ईद सोमवार को मनाई जाएगी। मस्जिदों में 5 लोग से ज्यादा नमाज के लिए नहीं जाएंगे। सभी लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे। ईद पर पूरा समाज लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेगा। ईद के लिए तैयार किए स्पेशल पैकेट, जरूरतमंदों को देंगे संस्था तंजीम अहले हदीस रिलीफ फंड गांधीनगर द्वारा ईद के लिए तैयार स्पेशल पैकेट ईद के पूर्व जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। अध्यक्ष अब्दुल जब्बार कुरैशी ने बताया संस्था की ओर से जरूरमंद परिवारों तक कच्चे राशन की किट पहुंचाई जा रही है। अब तक 600 परिवारों की मदद की गई। ईद के लिए भी स्पेशल पैकेट तैयार किया हैं जो जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। लॉकडाउन चलने तक संस्था सेवाकार्य करती रहेगी। 100 परिवारों को बांटी सेवइयां लॉकडाउन के चलते ईद के पूर्व सद्भावनासांस्कृतिक मंच ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 जरूरतमंद परिवारों तक सेवइयां, शीर खुरमा और शकर के पैकेट बांटे। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष शहजाद खान ने दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Happy Sayedna's Eid- Trust Allah, the country will be green again, may the Corona end soon


बोहरा समाजजन भले ईद के मुबारक मौके पर भी एक दूसरे से मिल कर खुशी नहीं बांट पाए लेकिन सबसे बड़ी खुशी उन्हें यह मिली की सैयदना आली मुकद्दल सैफुद्दीन साहब ने स्वयं उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
पीआरओ मेहदी हुसैन के अनुसार दोपहर 2 बजे 10 मिनट तक ऑनलाइन आकर सैयदना साहब ने समाजजनों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि दुआ है कोरोना संकट जल्द खत्म हो। उन्होंने कहा इस समय रोजी-रोटी का संकट है लेकिन अल्लाह पर भरोसा रखें, देश जल्दी हरा-भरा होगा।
सैयदना साहब के ऑनलाइन दर्शन कर बोहरा समाज अभिभूत हो गया। लॉकडाउन के चलते बोहरा बाखलों में ज्यादा चहल पहल नजर नहीं आई। तड़के 5.50 बजे ईद की नमाज लोगों ने घरों में ही पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे को मोबाइल पर मुबारकबाद दी। कहीं कुछ लोग बाहर निकले लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे।
मुस्लिम समाज की ईद कल
मुस्लिम समाज की ईद 25 मई को होगी। शहर काजी खलीकुर्रहमान के अनुसार शनिवार को चांद नहीं दिखने से अब ईद सोमवार को मनाई जाएगी। मस्जिदों में 5 लोग से ज्यादा नमाज के लिए नहीं जाएंगे। सभी लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे। ईद पर पूरा समाज लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेगा।
ईद के लिए तैयार किए स्पेशल पैकेट, जरूरतमंदों को देंगे
संस्था तंजीम अहले हदीस रिलीफ फंड गांधीनगर द्वारा ईद के लिए तैयार स्पेशल पैकेट ईद के पूर्व जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। अध्यक्ष अब्दुल जब्बार कुरैशी ने बताया संस्था की ओर से जरूरमंद परिवारों तक कच्चे राशन की किट पहुंचाई जा रही है। अब तक 600 परिवारों की मदद की गई। ईद के लिए भी स्पेशल पैकेट तैयार किया हैं जो जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे हैं। लॉकडाउन चलने तक संस्था सेवाकार्य करती रहेगी।
100 परिवारों को बांटी सेवइयां
लॉकडाउन के चलते ईद के पूर्व सद्भावनासांस्कृतिक मंच ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 जरूरतमंद परिवारों तक सेवइयां, शीर खुरमा और शकर के पैकेट बांटे। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष शहजाद खान ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy Sayedna's Eid- Trust Allah, the country will be green again, may the Corona end soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LUu3Yh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment