संक्रमण के इस दौर में मेडिकल वेस्ट के ट्रीटमेंट को लेकर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हमीदिया अस्पताल का मेडिकल वेस्ट शनिवार सुबह सीधे आदमपुर छावनी पहुंच गया। छावनी पर पदस्थ कर्मचारियों की जब इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी खाली करने से इनकार कर दिया। बाद में इस कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखा गया है। हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज हो रहा है। ऐसे में मेडिकल वेस्ट का सामान्य कचरे के साथ आदमपुर छावनी पहुंचना सामान्य मेडिकल वेस्ट के मुकाबले अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे अस्पताल जहां कोरोना मरीजों का इलाज या परीक्षण होता है उनका मेडिकल वेस्ट 24 घंटे में ट्रीटमेंट होना चाहिए। सामान्य मेडिकल वेस्ट को 72 घंटे में ट्रीटमेंट किया जाता है। इंसिनरेटर में कोरोना अस्पतालों का वेस्ट अन्य अस्पतालों से अलग ले जाया जाता है और उसका ट्रीटमेंट भी अलग ही होता है। ऐसे में यह वेस्ट खंती में पड़े रहना भी खतरनाक है। खंती के कर्मचारियों ने...गाड़ी खाली करने से किया इंकार अपर आयुक्त राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई कि बीती रात ट्रांसफर स्टेशन पर हमीदिया अस्पताल का कचरा पहुंचा था। जिस मैजिक गाड़ी से कचरा पहुंचा था उस पर 4000 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया है। कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछ रहे हैं- कैसे हुई गड़बड़ी हमीदिया का मेडिकल वेस्ट आदमपुर छावनी कैसे पहुंचा? जांच में यह बात सामने आई है कि आरिफ नगर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर बीती रात एक मैजिक नंबर एमपी-04-एलपी-2401 इसे लेकर आई थी। यहां से डंपर एमपी-04-जीबी-2102) से आदमपुर छावनी पहुंच गया। यह गड़बड़ी कैसे हुई ? हम संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछ रहे हैं कि आखिर यह मेडिकल वेस्ट वहां से क्यों उठाया गया? निगम को केवल सामान्य वेस्ट उठाने की अनुमति - डॉ. एके श्रीवास्तव, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल के मुताबिक, हमीदिया परिसर से निगम को केवल सामान्य वेस्ट ही उठाने की अनुमति है। सामान्य मेडिकल वेस्ट और कोरोना मेडिकल वेस्ट दोनों ही इंसीनरेटर में भेजे जाते हैं और दोनों की व्यवस्था प्रोटोकॉल के हिसाब से अलग-अलग है। निगम अमला यदि मेडिकल वेस्ट उठाकर ले गया तो यह गलत है। इस घटना की जानकारी मुझे नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Serious negligence of Municipal Corporation, Medical West of Hamidia Hospital sent directly to Adampur Cantonment


संक्रमण के इस दौर में मेडिकल वेस्ट के ट्रीटमेंट को लेकर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हमीदिया अस्पताल का मेडिकल वेस्ट शनिवार सुबह सीधे आदमपुर छावनी पहुंच गया। छावनी पर पदस्थ कर्मचारियों की जब इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी खाली करने से इनकार कर दिया। बाद में इस कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखा गया है। हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज हो रहा है। ऐसे में मेडिकल वेस्ट का सामान्य कचरे के साथ आदमपुर छावनी पहुंचना सामान्य मेडिकल वेस्ट के मुकाबले अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे अस्पताल जहां कोरोना मरीजों का इलाज या परीक्षण होता है उनका मेडिकल वेस्ट 24 घंटे में ट्रीटमेंट होना चाहिए। सामान्य मेडिकल वेस्ट को 72 घंटे में ट्रीटमेंट किया जाता है। इंसिनरेटर में कोरोना अस्पतालों का वेस्ट अन्य अस्पतालों से अलग ले जाया जाता है और उसका ट्रीटमेंट भी अलग ही होता है। ऐसे में यह वेस्ट खंती में पड़े रहना भी खतरनाक है।

खंती के कर्मचारियों ने...गाड़ी खाली करने से किया इंकार

अपर आयुक्त राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई कि बीती रात ट्रांसफर स्टेशन पर हमीदिया अस्पताल का कचरा पहुंचा था। जिस मैजिक गाड़ी से कचरा पहुंचा था उस पर 4000 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया है।

कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछ रहे हैं- कैसे हुई गड़बड़ी
हमीदिया का मेडिकल वेस्ट आदमपुर छावनी कैसे पहुंचा?
जांच में यह बात सामने आई है कि आरिफ नगर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर बीती रात एक मैजिक नंबर एमपी-04-एलपी-2401 इसे लेकर आई थी। यहां से डंपर एमपी-04-जीबी-2102) से आदमपुर छावनी पहुंच गया।
यह गड़बड़ी कैसे हुई ?
हम संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछ रहे हैं कि आखिर यह मेडिकल वेस्ट वहां से क्यों उठाया गया?

निगम को केवल सामान्य वेस्ट उठाने की अनुमति
- डॉ. एके श्रीवास्तव, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल के मुताबिक, हमीदिया परिसर से निगम को केवल सामान्य वेस्ट ही उठाने की अनुमति है। सामान्य मेडिकल वेस्ट और कोरोना मेडिकल वेस्ट दोनों ही इंसीनरेटर में भेजे जाते हैं और दोनों की व्यवस्था प्रोटोकॉल के हिसाब से अलग-अलग है। निगम अमला यदि मेडिकल वेस्ट उठाकर ले गया तो यह गलत है। इस घटना की जानकारी मुझे नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Serious negligence of Municipal Corporation, Medical West of Hamidia Hospital sent directly to Adampur Cantonment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LUu2Ud
via IFTTT

No comments:

Post a Comment