नगर में तीसरी आँख याने सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। जिससे कहीं भी निगरानी नहीं हाे पा रही है, ऐसे में नगर की निगरानी अब प्राइवेट भवनाें में लगे कैमराें पर आश्रित हाे गई है। वहीं गल्लामंडी में रबी सीजन चल रहा है, लेकिन वहां के कैमरे भी बंद हाे गए हैं। ऐसे में घटनाएं घटने पर उस समय का घटनाक्रम तलाशना मुश्किल हाे रहा है। गाैरतलब है कि लाखाें की लागत से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, इसका कंट्राेल रूम एसडीओ पुलिस के कार्यालय के बाजू में बनाया गया है। जिससे पूरे नगर की निगरानी हाे सके, काेई भी आपराधिक गतिविधि हाेने पर तत्काल उस पर नियंत्रण पाया जा सके। लेकिन कैमरे पिछले 2 माह से बंद पड़े हैं। इसका सुधार, मेंटेनेंस नहीं हाे पा रहा है। कंट्राेल रूम एवं कैमरे में तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे काेई भी कैमरा नहीं चल रहा है। कैमरे सभी चाैराहाें पर एवं अन्य स्थानाें पर लगे हुए हैं। जिसकी क्वालिटी बेहतर है, साफ विजन आता है। लेकिन कैमराें के बंद हाेने से नगर की काेई भी गतिविधि रिकार्ड नहीं हाे पा रही है। कंट्राेल रूम ऑपरेटर का कहना है कि काेई भी कैमरा नहीं चल रहा है। कंट्राेल रूम में तकनीकी खराबी है। लाॅकडाउन के पहले यह खराबी आई थी, जिसकी सूचना दी गई थी। लेकिन तभी लाॅकडाउन लग गया, सुधार के लिए भाेपाल से स्टाॅफ आना था। जाे लाॅकडाउन के कारण नहीं आ पाया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियाें काे भी दी गई है। वहीं गल्लामंडी में भी कैमरे चप्पे-चप्पे पर लगे हैं। लेकिन डीवीआर खराब हाेने से सभी बंद पड़े हैं। अभी रबी फसल की बिकवाली का सीजन चल रहा है, जिसमें भीड़ हाेती है। ऐसे में किसी भी प्रकार का इश्यू हाेने पर कैमराें की मदद ली जाती है। लेकिन कैमरे खराब हाेने से किसानाें, व्यापारियाें, हम्मालाें की काेई मदद नहीं हाे पाएगी। यह डीवीआर भी बहुत दिनाें से खराब पड़ी है। मंडी सचिव अशाेक श्रीवास्तव का कहना है कि कैमराें की डीवीआर खराब हाे गई है। मेंटेनेंस की जरूरत है, इसकी सूचना तकनीशियन काे दी गई है। जल्दी ही सुधार कराया जाएगा। शहर थाना प्रभारी रविप्रताप सिंह चाैहान का कहना है कि मंडी में कैमरे खराब हाेने का मामला संज्ञान में आया है। पत्र लिखकर कैमराें काे तत्काल सुधरवानें काे मंडी प्रशासन का कहा जा रहा है । नगर में भी जाे कैमरे लगे हैं, उनका मेंटेनेंस करने एवं सुधार के लिए उच्चाधिकारियाें काे अवगत कराया जाएगा। सभी प्राइवेट लाेगाें से भी कैमरे लगवाने और अपडेट रखने काे कहा गया है। ग्रामीण थाना प्रभारी राेहित मिश्रा का कहना है कि कैमराें का खराब हाेना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनके सुधार के लिए उच्चाधिकारियाें काे अवगत कराएंगे। सभी काे फैक्ट्रियाें, प्राइवेट भवनाें में सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहिए, एक कैमरे काे सड़क की अाेर भी लगाएं। जिससे सुरक्षा बनी रहेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Third eye of the city closed, same situation in Gallamandi


नगर में तीसरी आँख याने सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। जिससे कहीं भी निगरानी नहीं हाे पा रही है, ऐसे में नगर की निगरानी अब प्राइवेट भवनाें में लगे कैमराें पर आश्रित हाे गई है। वहीं गल्लामंडी में रबी सीजन चल रहा है, लेकिन वहां के कैमरे भी बंद हाे गए हैं। ऐसे में घटनाएं घटने पर उस समय का घटनाक्रम तलाशना मुश्किल हाे रहा है।
गाैरतलब है कि लाखाें की लागत से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, इसका कंट्राेल रूम एसडीओ पुलिस के कार्यालय के बाजू में बनाया गया है। जिससे पूरे नगर की निगरानी हाे सके, काेई भी आपराधिक गतिविधि हाेने पर तत्काल उस पर नियंत्रण पाया जा सके। लेकिन कैमरे पिछले 2 माह से बंद पड़े हैं। इसका सुधार, मेंटेनेंस नहीं हाे पा रहा है। कंट्राेल रूम एवं कैमरे में तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे काेई भी कैमरा नहीं चल रहा है। कैमरे सभी चाैराहाें पर एवं अन्य स्थानाें पर लगे हुए हैं। जिसकी क्वालिटी बेहतर है, साफ विजन आता है। लेकिन कैमराें के बंद हाेने से नगर की काेई भी गतिविधि रिकार्ड नहीं हाे पा रही है। कंट्राेल रूम ऑपरेटर का कहना है कि काेई भी कैमरा नहीं चल रहा है। कंट्राेल रूम में तकनीकी खराबी है। लाॅकडाउन के पहले यह खराबी आई थी, जिसकी सूचना दी गई थी। लेकिन तभी लाॅकडाउन लग गया, सुधार के लिए भाेपाल से स्टाॅफ आना था। जाे लाॅकडाउन के कारण नहीं आ पाया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियाें काे भी दी गई है। वहीं गल्लामंडी में भी कैमरे चप्पे-चप्पे पर लगे हैं। लेकिन डीवीआर खराब हाेने से सभी बंद पड़े हैं। अभी रबी फसल की बिकवाली का सीजन चल रहा है, जिसमें भीड़ हाेती है। ऐसे में किसी भी प्रकार का इश्यू हाेने पर कैमराें की मदद ली जाती है। लेकिन कैमरे खराब हाेने से किसानाें, व्यापारियाें, हम्मालाें की काेई मदद नहीं हाे पाएगी।
यह डीवीआर भी बहुत दिनाें से खराब पड़ी है। मंडी सचिव अशाेक श्रीवास्तव का कहना है कि कैमराें की डीवीआर खराब हाे गई है। मेंटेनेंस की जरूरत है, इसकी सूचना तकनीशियन काे दी गई है। जल्दी ही सुधार कराया जाएगा। शहर थाना प्रभारी रविप्रताप सिंह चाैहान का कहना है कि मंडी में कैमरे खराब हाेने का मामला संज्ञान में आया है। पत्र लिखकर कैमराें काे तत्काल सुधरवानें काे मंडी प्रशासन का कहा जा रहा है ।
नगर में भी जाे कैमरे लगे हैं, उनका मेंटेनेंस करने एवं सुधार के लिए उच्चाधिकारियाें काे अवगत कराया जाएगा। सभी प्राइवेट लाेगाें से भी कैमरे लगवाने और अपडेट रखने काे कहा गया है।
ग्रामीण थाना प्रभारी राेहित मिश्रा का कहना है कि कैमराें का खराब हाेना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनके सुधार के लिए उच्चाधिकारियाें काे अवगत कराएंगे। सभी काे फैक्ट्रियाें, प्राइवेट भवनाें में सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहिए, एक कैमरे काे सड़क की अाेर भी लगाएं। जिससे सुरक्षा बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Third eye of the city closed, same situation in Gallamandi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tzaucj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment