75 साल की रुक्मणि देवी की हत्या का मामला 10 दिन बाद भी नहीं खुल सका है जबकि पुलिस एक शातिर चोर मातादीन जाटव सहित उसके परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ कर रही है। वृद्धा की हत्या व लूट के मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने पेशे से ड्राइवर रोशन पुत्र श्रीपत धाकड़ को बुधवार की रात उठाया। रोशन से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने गांव के ही भरोसी जाटव व उसके बेटे मातादीन जाटव का नाम ले दिया कि रुक्मणि देवी की हत्या मातादीन ने की है। रोशन के बयान पर से पुलिस ने बुधवार की रात ही बाप बेटे को उठा लिया। पुलिस ने सख्ती की तो मातादीन ने वृद्धा को मारने की बात कुबूल कर ली। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को सुबह 11 बजे चंद्रेश पुत्र लोहे जाटव, गट्टी पुत्र गणपति जाटव को उठाया । शाम 4 बजे उसके पूरे परिवार को हवालात में दाखिल कर दिया। इसमें कमलेश पत्नी भरोसी जाटव, मातादीन की पत्नी बबीता जाटव व संदीप जाटव शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


75 साल की रुक्मणि देवी की हत्या का मामला 10 दिन बाद भी नहीं खुल सका है जबकि पुलिस एक शातिर चोर मातादीन जाटव सहित उसके परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ कर रही है।
वृद्धा की हत्या व लूट के मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने पेशे से ड्राइवर रोशन पुत्र श्रीपत धाकड़ को बुधवार की रात उठाया। रोशन से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने गांव के ही भरोसी जाटव व उसके बेटे मातादीन जाटव का नाम ले दिया कि रुक्मणि देवी की हत्या मातादीन ने की है। रोशन के बयान पर से पुलिस ने बुधवार की रात ही बाप बेटे को उठा लिया। पुलिस ने सख्ती की तो मातादीन ने वृद्धा को मारने की बात कुबूल कर ली। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को सुबह 11 बजे चंद्रेश पुत्र लोहे जाटव, गट्टी पुत्र गणपति जाटव को उठाया । शाम 4 बजे उसके पूरे परिवार को हवालात में दाखिल कर दिया। इसमें कमलेश पत्नी भरोसी जाटव, मातादीन की पत्नी बबीता जाटव व संदीप जाटव शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aYW77a
via IFTTT

No comments:

Post a Comment