नगर निगम की टीम सब्जियां जब्त करने के लिए खेत तक जाने लगी थी। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो अब अधिकारी कह रहे हैं कि अब खेत में जाकर सब्जियां नहीं जब्त करेंगे। पिछले दिनों निगम की टीम सब्जियां जब्त करने के लिए एमआर-10 के खेतों में भी जा रही थी। वहां से सब्जियां जब्त कर चिड़ियाघर भेजी गई थीं। किसानों ने इसे लेकर नेताओं से गुहार लगाई। इसके बाद आदेश में बदलाव किया गया है। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि अब जो भी सब्जी जब्त होगी, वह शहरी सीमा में लाए जाने के बाद जब्त की जाएगी। सब्जी के पैकेट में अब मूंगफली भी देंगे व्यापारी सब्जी व्यापारी अब सब्जी के पैकेट में एक-एक किलो मूंगफली भी देंगे। इसके साथ ग्वारफली, करेला और सुरजना फली भी दी जाएगी। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने रविवार को सब्जी सेंटरों का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बताया कि सब्जी के पैकेट में मूंगफली भी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्वारफली, करेला, शिमला मिर्च, भुट्‌टे के साथ ही अन्य महंगी सब्जियां भी दी जाएंगी। कई व्यापारियों ने अपने ग्रुप पर भी रहवासियों को सब्जियों की सूची देना शुरू कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि सब्जी वाले लगातार बदल-बदलकर वेरायटी देंगे। पास वालों को भी पड़ रहे पुलिस के डंडे, किराना और सब्जी वाले परेशान रात में किराना और सब्जी की डिलीवरी के लिए जा रहे पासधारी वाहन चालकों को भी पुलिस के डंडे खाना पड़ रहे हैं। लॉकडाउन में ढील भले ही हो गई है, लेकिन शाम 7 बजे के बाद पुलिस सख्ती से कर्फ्यू का पालन करवा रही है। इसका खामियाजा निगम की तरफ से किराना सब्जी और फल की डिलीवरी करने वालों को भी उठाना पड़ रहा है। तीन दिन से लगातार रात में किसी न किसी जोन में कोई कर्मचारी पुलिस के डंडों का शिकार बन रहा है। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारे में पुलिस अफसरों से बात कर रहे हैं। देवास नाका, पालदा और कैट रोड से पकड़ी दो ट्रक सब्जियां नगर निगम की टीम ने रविवार को पालदा, देवास नाका और कैट रोड से शहर में लाई जा रही दो ट्रक सब्जियां जब्त की। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग की जा रही है। जब्त सब्जियों को चिड़ियाघर भेजा जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The corporation was confiscating vegetables from the farm as well, after opposition from the farmers, the officials said - now will not do


नगर निगम की टीम सब्जियां जब्त करने के लिए खेत तक जाने लगी थी। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो अब अधिकारी कह रहे हैं कि अब खेत में जाकर सब्जियां नहीं जब्त करेंगे। पिछले दिनों निगम की टीम सब्जियां जब्त करने के लिए एमआर-10 के खेतों में भी जा रही थी। वहां से सब्जियां जब्त कर चिड़ियाघर भेजी गई थीं। किसानों ने इसे लेकर नेताओं से गुहार लगाई। इसके बाद आदेश में बदलाव किया गया है। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि अब जो भी सब्जी जब्त होगी, वह शहरी सीमा में लाए जाने के बाद जब्त की जाएगी।
सब्जी के पैकेट में अब मूंगफली भी देंगे व्यापारी
सब्जी व्यापारी अब सब्जी के पैकेट में एक-एक किलो मूंगफली भी देंगे। इसके साथ ग्वारफली, करेला और सुरजना फली भी दी जाएगी। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने रविवार को सब्जी सेंटरों का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बताया कि सब्जी के पैकेट में मूंगफली भी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्वारफली, करेला, शिमला मिर्च, भुट्‌टे के साथ ही अन्य महंगी सब्जियां भी दी जाएंगी। कई व्यापारियों ने अपने ग्रुप पर भी रहवासियों को सब्जियों की सूची देना शुरू कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि सब्जी वाले लगातार बदल-बदलकर वेरायटी देंगे।

पास वालों को भी पड़ रहे पुलिस के डंडे, किराना और सब्जी वाले परेशान
रात में किराना और सब्जी की डिलीवरी के लिए जा रहे पासधारी वाहन चालकों को भी पुलिस के डंडे खाना पड़ रहे हैं। लॉकडाउन में ढील भले ही हो गई है, लेकिन शाम 7 बजे के बाद पुलिस सख्ती से कर्फ्यू का पालन करवा रही है। इसका खामियाजा निगम की तरफ से किराना सब्जी और फल की डिलीवरी करने वालों को भी उठाना पड़ रहा है। तीन दिन से लगातार रात में किसी न किसी जोन में कोई कर्मचारी पुलिस के डंडों का शिकार बन रहा है। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारे में पुलिस अफसरों से बात कर रहे हैं।

देवास नाका, पालदा और कैट रोड से पकड़ी दो ट्रक सब्जियां

नगर निगम की टीम ने रविवार को पालदा, देवास नाका और कैट रोड से शहर में लाई जा रही दो ट्रक सब्जियां जब्त की। अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग की जा रही है। जब्त सब्जियों को चिड़ियाघर भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The corporation was confiscating vegetables from the farm as well, after opposition from the farmers, the officials said - now will not do


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ejU53d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment