सोमवार को नवतपा का पहला दिन रहेगा। एक दिन पहले ही गर्मी ने तेवर तेज होने के संकेत दे दिए हैं। रविवार को पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 2.2 डिग्री ज्यादा है। आगामी दिनों में तापमान कम होने के आसार नहीं हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हो गई। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा था। नवतपा के एक दिन पहले 2019 में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा था।
2018 में नवतपा के पहले दिन पारा 44 डिग्री रहा था
नवतपा का पहला दिन 2018 में ज्यादा गर्म रहा था। 25 मई 2018 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया था। 2018 में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, जो 9 साल में सर्वाधिक है।
पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा गर्म है मई -इस बार मई में पिछले साल से ज्यादा गर्मी है। 22 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। 2019 के मुकाबले 7 दिन पहले ही पारा 44 डिग्री पर पहुंचा था। 2019 में मई में दाे बार पारा 44 डिग्री पर पहुंचा था।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना- तापमान में होगी बढ़त : मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया हवा के रुख में बदलाव हुआ है। पश्चिमी हवा का असर होने के कारण मौसम गर्म है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़त हो सकती है, मौसम गर्म ही बना रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TxtXKA
via IFTTT
