ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आने से घायल डीजल शेड के सीनियर टेक्नीशियन मो. तौसिफ अहमद की रविवार को मौत हो गई है। उनका इंदौर के एमवायएच अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार रात तक हालत स्थिर थी, लेकिन रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद तौसिफ ने दम तोड़ दिया। तौसिफ फैजाबाद के रहने वाले थे। इसलिए परिजन उनकी डेड बॉडी लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए हैं। अस्पताल में उनका बेटा और पत्नी थी, जो डेड बॉडी के साथ गए हैं। वहीं रतलाम में रहने वाली 90 साल की मां, दूसरा बेटा और बेटी अलग वाहन से फैजाबाद के लिए रवाना हुए। 20 मई को डीजल शेड की 25 केवी वाली ओएचई वाली लाइन पर खड़े डीजल इंजन की मरम्मत करते हुए ऊपर चढ़े सीनियर टेक्नीशियन मो. तौसिफ अहमद करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इंदौर रेफर कर दिया था। कल देंगे फाइनल रिपोर्ट घटना की जांच करने वाली चार सीनियर अफसरों की टीम ने स्पॉट देखने के साथ ही डीजल शेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी ले लिए हैं। इसके अलावा घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ हो गई है। टीम मंगलवार को रिपोर्ट डीआरएम विनीत गुप्ता को सौंप सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आने से घायल डीजल शेड के सीनियर टेक्नीशियन मो. तौसिफ अहमद की रविवार को मौत हो गई है। उनका इंदौर के एमवायएच अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार रात तक हालत स्थिर थी, लेकिन रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद तौसिफ ने दम तोड़ दिया। तौसिफ फैजाबाद के रहने वाले थे। इसलिए परिजन उनकी डेड बॉडी लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए हैं। अस्पताल में उनका बेटा और पत्नी थी, जो डेड बॉडी के साथ गए हैं। वहीं रतलाम में रहने वाली 90 साल की मां, दूसरा बेटा और बेटी अलग वाहन से फैजाबाद के लिए रवाना हुए। 20 मई को डीजल शेड की 25 केवी वाली ओएचई वाली लाइन पर खड़े डीजल इंजन की मरम्मत करते हुए ऊपर चढ़े सीनियर टेक्नीशियन मो. तौसिफ अहमद करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इंदौर रेफर कर दिया था।

कल देंगे फाइनल रिपोर्ट
घटना की जांच करने वाली चार सीनियर अफसरों की टीम ने स्पॉट देखने के साथ ही डीजल शेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी ले लिए हैं। इसके अलावा घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ हो गई है। टीम मंगलवार को रिपोर्ट डीआरएम विनीत गुप्ता को सौंप सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TzFgln
via IFTTT

No comments:

Post a Comment