लॉकडाउन के बीच सागाेद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल के बच्चे घर बैठे स्पोकन इंग्लिश सीख रहे हैं। 9वीं से 12वीं के 150 बच्चों को घर बैठे ही इसी स्कूल के टीचर ग्रामर के रूल और इंग्लिश बोलना सिखा रहे हैं। पिछले 15 दिन से यह क्लास एप के जरिए चल रही है। स्कूल के 4 शिक्षक सुनील कदम, सीमा अग्निहोत्री, ऋषि राज चौहान और मनोज मूणत एप के जरिए स्पोकिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग शिक्षक बच्चों को इंग्लिश सिखा रहे हैं। 15 दिन पहले इसकी शुरुआत हुई थी अब जब तक स्कूल खुलेंगे तब तक क्लास लगेगी ताकि बच्चे इंग्लिश में बोलना सीख सकें। जिले का यह पहला सरकारी स्कूल है जहां इंग्लिश स्पोकिंग की क्लास ऑनलाइन संचालित की जा रही है। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि पढ़ाई हो या बिजनेस या फिर प्रतियोगी परीक्षा सभी में इंग्लिश जरूरी है। कई बार बच्चे इंग्लिश बोल नहीं पाते हैं। इससे हम इंग्लिश बोलना सिखा रहे हैं। जब स्पोकिंग कोर्स शुरू करने पर बात हुई तो स्कूल के सभी शिक्षक राजी हो गए और सभी ने मिलकर इसकी शुरुआत कर दी। इससे बच्चों को फायदा हो रहा है। स्कूल में स्पोकिंग का पीरियड शुरू करेंगे : स्कूल प्रशासन की आगामी प्लानिंग स्कूल में ही एक इंग्लिश स्पोकिंग का पीरियड रखने की भी है। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है ताकि अभी जो बच्चे ऑनलाइन स्पोकिंग क्लास में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वह भी शामिल हो सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Government school children are learning English speaking at home


लॉकडाउन के बीच सागाेद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल के बच्चे घर बैठे स्पोकन इंग्लिश सीख रहे हैं। 9वीं से 12वीं के 150 बच्चों को घर बैठे ही इसी स्कूल के टीचर ग्रामर के रूल और इंग्लिश बोलना सिखा रहे हैं। पिछले 15 दिन से यह क्लास एप के जरिए चल रही है।
स्कूल के 4 शिक्षक सुनील कदम, सीमा अग्निहोत्री, ऋषि राज चौहान और मनोज मूणत एप के जरिए स्पोकिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं। हर दिन अलग-अलग शिक्षक बच्चों को इंग्लिश सिखा रहे हैं। 15 दिन पहले इसकी शुरुआत हुई थी अब जब तक स्कूल खुलेंगे तब तक क्लास लगेगी ताकि बच्चे इंग्लिश में बोलना सीख सकें। जिले का यह पहला सरकारी स्कूल है जहां इंग्लिश स्पोकिंग की क्लास ऑनलाइन संचालित की जा रही है। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि पढ़ाई हो या बिजनेस या फिर प्रतियोगी परीक्षा सभी में इंग्लिश जरूरी है। कई बार बच्चे इंग्लिश बोल नहीं पाते हैं। इससे हम इंग्लिश बोलना सिखा रहे हैं। जब स्पोकिंग कोर्स शुरू करने पर बात हुई तो स्कूल के सभी शिक्षक राजी हो गए और सभी ने मिलकर इसकी शुरुआत कर दी। इससे बच्चों को फायदा हो रहा है।

स्कूल में स्पोकिंग का पीरियड शुरू करेंगे : स्कूल प्रशासन की आगामी प्लानिंग स्कूल में ही एक इंग्लिश स्पोकिंग का पीरियड रखने की भी है। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है ताकि अभी जो बच्चे ऑनलाइन स्पोकिंग क्लास में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वह भी शामिल हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government school children are learning English speaking at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SrPvHY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment