शहर के कोठीबाजार क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर रजत महेश्वरी द्वारा शुक्रवार को होम डिलीवरी के निर्धारित समय 11 बजे के बाद भी आधा शटर खोलकर सामग्री दी जा रही थी। होम डिलीवरी भी की जा रही थी। इस दौरान माॅल में कर्मचारी भी मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल के मैनेजर पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी तथा डोर टू डोर डिलीवरी का समय बढ़ाया है। शुक्रवार से यह समय सुबह 6 से 11 बजे तक किया है। तय समय के बाद भी कोठीबाजार का विशाल मेगा मॉल का शटर खुला था। आसपास के लोगों द्वारा शिकायत के बाद एसडीएम राजीव रंजन पांडे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मॉल के मैनेजर ने आधा शटर खोलकर रखा था। एसडीएम पांडे ने बताया निर्धारित समय के बाद भी माल खुला हुआ था। माल में कर्मचारी भी मौजूद थे। कोतवाली टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर माल के मैनेजर रजत महेश्वरी पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After 11 o'clock in the morning, the goods are kept open and the goods are supplied, the case is registered against the manager


शहर के कोठीबाजार क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर रजत महेश्वरी द्वारा शुक्रवार को होम डिलीवरी के निर्धारित समय 11 बजे के बाद भी आधा शटर खोलकर सामग्री दी जा रही थी। होम डिलीवरी भी की जा रही थी। इस दौरान माॅल में कर्मचारी भी मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल के मैनेजर पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी तथा डोर टू डोर डिलीवरी का समय बढ़ाया है। शुक्रवार से यह समय सुबह 6 से 11 बजे तक किया है। तय समय के बाद भी कोठीबाजार का विशाल मेगा मॉल का शटर खुला था। आसपास के लोगों द्वारा शिकायत के बाद एसडीएम राजीव रंजन पांडे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मॉल के मैनेजर ने आधा शटर खोलकर रखा था। एसडीएम पांडे ने बताया निर्धारित समय के बाद भी माल खुला हुआ था। माल में कर्मचारी भी मौजूद थे। कोतवाली टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर माल के मैनेजर रजत महेश्वरी पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 11 o'clock in the morning, the goods are kept open and the goods are supplied, the case is registered against the manager


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fh7paf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment