स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना जांच के लिए 12 सैंपल ग्वालियर भेजे हैं। अब ग्वालियर से 29 संदिग्धों की रिपोर्ट आना है। इनमें 21 सैंपल हाई रिस्की है। जिन 21 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं वे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ कहीं न कहीं संपर्क में रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अब फूक फूंककर कदम रख रहा है। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. एसएन उदयपुरिया सिरसा पहुंचे और सात टीमें बनाकर हर घर का सर्वे कराया। हर घर को सेनेटाइज किया गया। ताकि भविष्य में किसी तरह का खतरा न रहे।
जिले में अब तक 114 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। पिछले तीन दिन में सैंपलिंग की गति काफी बड़ी है। दो दिन पहले तक जिले में सैंपलिंग की संख्या 102 थी लेकिन बुधवार को यह संख्या 114 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 12 सैंपल जांच के लिए ग्वालियर भेजे हैं। इनमें पांच सैंपल इंदरगढ़ के राजपूत मेडिकल वाली गली में रहने वाले एक ही परिवार के लोगों के हैं। यहां रहने वाले रामकुमार सोनी के यहां चार मई को त्रयोदशी कार्यक्रम में उनका रिश्तेदार ग्वालियर से आया था और शुक्रवार को वापस ग्वालियर पहुंचने पर वह बीमार हो गया। जब उसका कोरोना सैंपल लिया गया तो सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रामकुमार के घर के आसपास सेनेटाइजर का छिड़काव कराया। बुधवार को पांचों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर सैंपल भेजे गए। जबकि 12 सैंपल सेंवढ़ा के सिरसा के लोगों के हैं। ग्वालियर से अब 29 सैंपल रिपोर्ट आना है। इनमें 21 लोग ऐसे हैं जो कहीं न कहीं प्रवासी मजदूर हैं और कोरोना संक्रमित लोगों के साथ रहे।
जिले में अब तक 13787 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। साथ ही 20057 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 9876 लोगों का क्वारेंटाइन समय खत्म हो चुका है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन में 17 लोग भर्ती हैं और प्रदीप विश्वकर्मा व उसके परिजन जीएनएम सेंटर में भर्ती हैं। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. उदयपुरिया सिरसा गांव पहुंचे। उन्होंने पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में सात टीमें बनाकर गांव में हर घर का सर्वे कराया। गांव के 241 परिवार में 55 साल से ऊपर, 10 साल से कम, डायबिटीज, टीबी, ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि के मरीजों को सूचीबद्ध किया। 1500 लोगों में से 155 की उम्र 55 से ज्यादा, 285 की उम्र 10 वर्ष से कम पाई गई जबकि 11 लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cBw8UY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment