बुधवार को मौसम में फिर बदलाव आ गया। सुबह से शाम 4 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, वहीं 4 बजे के बाद धूप निकल आई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन के पारे में पिछले दिन की अपेक्षा 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम में ठंडक बनी हुई थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। आसमान में बादल छाए रहने से लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन शाम 4 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। जिससे मौसम में शाम को फिर से गर्माहट हो गई। वहीं दिन भर हवा में भी गर्माहट बनी रही जिसकी वजह से दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात के समय न्यूनतम पारा पिछली रात की तरह 26 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटों में फिर से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बुधवार को मौसम में फिर बदलाव आ गया। सुबह से शाम 4 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, वहीं 4 बजे के बाद धूप निकल आई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन के पारे में पिछले दिन की अपेक्षा 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह के समय मौसम में ठंडक बनी हुई थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। आसमान में बादल छाए रहने से लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन शाम 4 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। जिससे मौसम में शाम को फिर से गर्माहट हो गई। वहीं दिन भर हवा में भी गर्माहट बनी रही जिसकी वजह से दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात के समय न्यूनतम पारा पिछली रात की तरह 26 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटों में फिर से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3btOOVg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment