भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए स्वदेशी तंत्र को मजबूत करना पड़ेगा और इसकी शुरुआत सबसे पहले ग्रामीण अंचल से होनी चाहिए। यह बात सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। आंतरी मंडी प्रांगण में बुधवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अब आजकल की बात नहीं रह गया है, यह लंबे समय तक चलने वाला संक्रमण है। इसलिए हमें अब इसके साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है, केंद्र की सरकार हो या राज्य सरकार सभी एक राय से कृषक भाइयों की आमदनी को बढ़ाने के लिए नित नई योजनाओं पर काम कर रही हैं। इसलिए स्वदेशी अपनाओ स्वदेश बचाओ। स्वावलंबी बनो धैर्य रखो हम जीतेंगे। अर्थव्यवस्था में भी आना है परिवर्तन, स्वदेशी अपनाएं वहीं जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कोरोना के बाद अब भारत की अर्थव्यवस्था में भी परिवर्तन आना है, इसलिए अर्थतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। उन्होंने भी कोरोना से बचने के तरीके बताए। इस अवसर पर दिनेश भार्गव, विवेक तोमर, नवल सिंह किरार, बज्जर सिंह, विपिन आनंद, अरविंद शर्मा, मुकेश भार्गव, विनोद बघेल एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Strengthen indigenous system: Shejwalkar


भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए स्वदेशी तंत्र को मजबूत करना पड़ेगा और इसकी शुरुआत सबसे पहले ग्रामीण अंचल से होनी चाहिए।
यह बात सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। आंतरी मंडी प्रांगण में बुधवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अब आजकल की बात नहीं रह गया है, यह लंबे समय तक चलने वाला संक्रमण है। इसलिए हमें अब इसके साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है, केंद्र की सरकार हो या राज्य सरकार सभी एक राय से कृषक भाइयों की आमदनी को बढ़ाने के लिए नित नई योजनाओं पर काम कर रही हैं। इसलिए स्वदेशी अपनाओ स्वदेश बचाओ। स्वावलंबी बनो धैर्य रखो हम जीतेंगे।
अर्थव्यवस्था में भी आना है परिवर्तन, स्वदेशी अपनाएं
वहीं जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कोरोना के बाद अब भारत की अर्थव्यवस्था में भी परिवर्तन आना है, इसलिए अर्थतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। उन्होंने भी कोरोना से बचने के तरीके बताए। इस अवसर पर दिनेश भार्गव, विवेक तोमर, नवल सिंह किरार, बज्जर सिंह, विपिन आनंद, अरविंद शर्मा, मुकेश भार्गव, विनोद बघेल एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strengthen indigenous system: Shejwalkar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yJiv7r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment