ऐंती से ग्वालियर जा रहे भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील राठौर की खेरिया गांव के पास कांग्रेस के दबंग सरपंच समेत उसके बेटे ने मारपीट कर दी। जिससे युवक को चोटें आई हैं। रिठौराकलां पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, ऐंती के रहने वाले भाजपा नेता सुनील पुत्र जगदीश राठौर 36 साल शुक्रवार की सुबह 8 बजे अपनी बुआ को बाइक पर बैठाकर गांव से ग्वालियर जा रहे थे। घटनास्थल खेरिया गांव के पास घात लगाए खड़े आरोपी रविन्द्र सिंह गुर्जर व सरपंच भत्ता सिंह गुर्जर निवासी अंगद सिंह का पुरा ने सुनील की बाइक को लाठी दिखाकर रोका और बोले- तू बहुत दिनों से दादागिरी कर रहा है। आज के बाद अब दादागिरी करना भूल जाओगे। ऐसा कहते हुए आरोपी पिता-पुत्र ने भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील को बाइक से नीचे खींचकर उसकी मारपीट की जिससे उसकी पीठ व कमर में चोट आई है। सुनील के साथ ग्वालियर जा रही उसकी बुआ ने आरोपीगणों से मिन्नत कर अपने भतीजे को बचाया। सुनील का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने भाजपा के पोलिंग एजेंट होने के नाते पोलिंग डंप किए जाने का विरोध किया था तब से ही कांग्रेस सरपंच भत्ता सिंह गुर्जर व उसका बेटा रविन्द्र गुर्जर रंजिश पाले बैठे हैं। मौका पाकर उन्होंने शुक्रवार को बदला ले लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WB20TW
via IFTTT
