यहां सोमवार को कोविड-19 के खौफ और प्रशासन की गाइडलाइन के बीच मनी ईद-उल-फित्र की मिठास की गवाह इस बार सेंवई व दूध फैनी भी रही। लंबा लॉकडाउन, महंगाई, वॉट्सएप संदेशों व जागरुकता की वजह से सेंवई पिछले साल की तुलना में ईद पर न के बराबर बिकी। बाजार में दूध फैनी मिली ही नहीं। हाथ व मशीन से बनी सेंवई ही मिल पाई।
भास्कर ने सेंवई के दुकानदारों से लेकर थोक विक्रेताओं व सप्लायरों से बात की तो पता चला कि शहर के साथ जिले में यह रंगत फीकी रही। कच्चा माल महंगा होने से सेंवई महंगी रही।
आधा घंटे तक नहीं आया कोई खरीदार : नाहरपुरा में न्यू उज्जैनी बेकरी के यूसुफ और उनके बेटे नासिर भाई ने बताया कि हर साल वे पांच से छह क्विंटल माल बेच लते हैं। इस बार हालत बहुत खराब है। करीब आधा घंटे तक वहां कोई ग्राहक सेंवई लेने नहीं आया। दूसरी ओर वॉट्सएप संदेशों में लोगों के बाहर नहीं निकलने व कोरोना से बचने के मैसेज से भी बाजार में उठाव नहीं हुआ।
मोचीपुरा मसजिद के सामने सेंवई बेच रहे यूसुफ भाई ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से माल महंगा मिला। सुबह से मात्र तीन किलो सेंवई बिकी है जबकि पिछले साल दो क्विंटल माल बेचा था। इस बार दूध फैनी 200 रुपए किलो बेच रहे हैं, पिछली बार यह 100 रुपए किलो बेची थी। महंगाई की वजह से खरीदार नहीं हैं और दो महीने के लंबे लॉकडाउन की वजह से लोगों की जेब खाली है।
महाराष्ट्र, यूपी, बिहार से नहीं आए मजदूर, सेंवई नहीं बनी
माणकचौक बाजार क्षेत्र में पतासा व्यवसायी सुशील बाफना ने बताया कि लॉकडाउन में कारीगर ही नहीं आ पाए। इस कारण बाजार में 70% फैनी नहीं बन पाई। दूसरी तरफ बाजार ठंडा है। यहां पर महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और बिहार से आकर कारीगर सेंवई बनाते हैं। लॉकडाउन में ट्रेनें बंद होने से कारीगर नहीं आ पाए।
हर साल 80 क्विंटल की सप्लाई , इस बार मात्र 65 किलो - खेरादीवास में नानसिंह अपैरल के संचालक व सेंवई के बड़े सप्लायर मयंक कटारिया ने बताया लॉकडाउन से डिमांड नहीं है। शहर के साथ जिले और गुजरात तक सप्लाई देते हैं। हर साल 80 क्विंटल तक सप्लाई देता हूं इस बार एकमात्र ऑर्डर 65 किलो का आया है। लॉकडाउन से ट्रांसपोर्टेशन बंद होने से सप्लाई नहीं हुई। ऑर्डर बुक नहीं हुए। सूजी-मैदा पिछले साल 22 से 25 रुपए किलो थे, इस बार 45 रुपए किलो है। मार्केट में पूंजी का प्रवाह रुक गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LXvCVl
via IFTTT
