मध्य प्रदेश में कोरोना से 237 मौत हुई, जबकि मरीजों की कुल संख्या 4 हजार 426 है। मध्यप्रदेश के कई मजदूर दूसरे राज्यों में भी फंसे हुए है और सरकार द्वारा उनको वापस लाने के कोई तैयारी नहीं की गई तो लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर के लिए निकल गए हैं। इस दौरान भूख और प्यास की वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। वहीं अब राज्य सरकार ने दावा किया है कि अब तक उन्होंने तीन लाख से ज्यादा मजदूर को वापस ले आए हैं और 70 से ज्यादा ट्रेनों का इस्तेमाल भी किया जा चुका है।
प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार अब मजदूरों को वापस लाने वाले आंकड़े में भी हेरा-फेरी कर रही है। सरकार को अगर आंकड़ा जारी करना है तो इस बात का करें कि उनकी नाकामी की वजह से कितनी मजदूरों ने अब तक अपनी जान गंवा दी है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने इस बात पर सवाल उठाया की केंद्र सरकार से 300 से ज्यादा श्रमिक ट्रेनें पूरे देश भर के लिए चलाई है और मध्यप्रदेश सरकार 72 ट्रेनों के मध्य प्रदेश आने के बात कर रही है जो झूठ है।
दर-दर की ठोकरे खा रहे मजदूर- विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश का मजदूर दर-दर की ठोकरें खाकर, भूखा-प्यासा और पैदल अपने घरों के लिए जा रहा है, तो सरकार को आकड़ों में वाहवाही की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने आरोप लगाया की किसानों और मजदूरों के लिए जो फंड आया था उसकी लूट सरकार ने की है इस बात पर सरकार ध्यान दें और इसके आंकड़े जारी करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bA5KJB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment