लॉकडाउन में देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे 300 से ज्यादा लोग लंबे समय के बाद अपने घर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में सफल रहे। इन लोगों को सिडनी तक पहुंचाने में इंदौर मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन अमित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंदौर में अपनी टीम की मदद से ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन, ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स और भारत सरकार के बीच तालमेल बैठाया। फ्लाइट के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट सहित यात्रियों से बात की और टिकट बुकिंग भी उनके माध्यम से हुई। उन्होंने इसके लिए कोई फीस भी नहीं ली। अमित बताते हैं कि इस समय कोई भी विमान बगैर सरकारी इजाजत के नहीं उड़ सकता। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दोनों देशों की मंजूरी जरूरी होती है। इसके अलावा भी कई प्रक्रियाएं थीं, जो हमारी टीम ने पूरी की। फ्लाइट की घोषणा के बाद करीब तीन हजार यात्रियों ने सिडनी आने का आवेदन दिया। अभी हम 300 लोगों को वापस ला सके हैं, जिसमें आठ महीने के बच्चे से 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। इस काम में इंदौर की हमारी 70 लोगों की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। यात्रियों के लिए दोनों ही एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्था कराई, ताकि उनकी स्क्रीनिंग भी की जा सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लॉकडाउन में देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे 300 से ज्यादा लोग लंबे समय के बाद अपने घर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में सफल रहे। इन लोगों को सिडनी तक पहुंचाने में इंदौर मूल के ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन अमित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंदौर में अपनी टीम की मदद से ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन, ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स और भारत सरकार के बीच तालमेल बैठाया। फ्लाइट के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट सहित यात्रियों से बात की और टिकट बुकिंग भी उनके माध्यम से हुई। उन्होंने इसके लिए कोई फीस भी नहीं ली। अमित बताते हैं कि इस समय कोई भी विमान बगैर सरकारी इजाजत के नहीं उड़ सकता। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दोनों देशों की मंजूरी जरूरी होती है। इसके अलावा भी कई प्रक्रियाएं थीं, जो हमारी टीम ने पूरी की। फ्लाइट की घोषणा के बाद करीब तीन हजार यात्रियों ने सिडनी आने का आवेदन दिया। अभी हम 300 लोगों को वापस ला सके हैं, जिसमें आठ महीने के बच्चे से 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। इस काम में इंदौर की हमारी 70 लोगों की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। यात्रियों के लिए दोनों ही एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्था कराई, ताकि उनकी स्क्रीनिंग भी की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ySJqxH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment