कलेक्टर संजय कुमार द्वारा बिना मास्क या फेस कवर के घूमते पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने के बाद शुक्रवार को राजस्व व पुलिस महकमा एक्शन में आ गया। तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बड़ौद चौराहा व अस्पताल चौराहा पर कार्रवाई की तो यातायात पुलिस ने बड़ौद चौराहा व छावनी नाका पर मास्क न पहनने वालों के साथ ही बाइक पर बैठकर घूम रहे तीन लोगों पर भी चालानी कार्रवाई की। बड़ौद चौराहे पर यातायात पुलिस बिना मास्क व बाइक पर दो से अधिक सवार होकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही थी। तहसीलदार आशीष अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। तहसीलदार ने खुद बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों को रोका तथा उनसे मास्क न पहनने की वजह पूछी। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर दिखाई दिए उनसे मुंह पर रूमाल बंधवाया तो कई लोगों से कहा कि जाकर मास्क खरीदो और पहनो। अपने सामने ही तहसीलदार ने कई लोगों को मास्क पहनवाया। तहसीलदार ने 30 लोगों को समझाइश दी तथा 3 लोगों से रेडक्रास सोसायटी में 100-100 रुपए जमा कराने का आग्रह किया। इसके बाद तहसीलदार पटवारी त्रिलोक पाटीदार के साथ अस्पताल चौराहा पहुंचे और वहां से बिना मास्क के निकल रहे लोगों कोरोककर समझाइश दी। तहसीलदार ने अस्पताल चौराहे पर 50 लोगों को समझाइश दी व आर्थिक रूप से सक्षम नजर आए 15 लोगों से रेडक्रास में राशि जमा कराई। तहसीलदार ने बिना मास्क पहने निकल रहे एक युवक को रोका तो वह इधर-उधर फोन लगाने लगा, लेकिन अधिकारी भी अड़ गए और युवक से 100 रुपए जमा करवा ही लिए। 15 हजार 750 रुपए समन शुल्क वसूला बिना मास्क व फेस कवर पहनकर घूम रहे लोगों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। बिना मास्क के घूमने तथा तीन बैठकर घूमने वाले 61 लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे लोगों के 250 से लेकर 500 रुपए तक के चालान बनाएं। यातायात पुलिस ने 15 हजार 750 रुपए समन शुल्क वसूला। एएसआई बीएल पेजवाल ने लोगों को नियम का पालन करने की समझाइश भी दी। तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बताया मास्क पहनना जिले में अनिवार्य किया गया है इसलिए लगातार अभियान चलाकर लोगों को समझाइश देने के साथ ही रेडक्रास सोसायटी में राशि जमा करने का आग्रह किया जाएगा। लोगों को यह बताया कि कोविड-19 से मास्क पहनना कर बच सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tehsildar stopped people wearing masks, traffic police acted on 61


कलेक्टर संजय कुमार द्वारा बिना मास्क या फेस कवर के घूमते पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाने के बाद शुक्रवार को राजस्व व पुलिस महकमा एक्शन में आ गया। तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बड़ौद चौराहा व अस्पताल चौराहा पर कार्रवाई की तो यातायात पुलिस ने बड़ौद चौराहा व छावनी नाका पर मास्क न पहनने वालों के साथ ही बाइक पर बैठकर घूम रहे तीन लोगों पर भी चालानी कार्रवाई की।
बड़ौद चौराहे पर यातायात पुलिस बिना मास्क व बाइक पर दो से अधिक सवार होकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही थी। तहसीलदार आशीष अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। तहसीलदार ने खुद बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों को रोका तथा उनसे मास्क न पहनने की वजह पूछी। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर दिखाई दिए उनसे मुंह पर रूमाल बंधवाया तो कई लोगों से कहा कि जाकर मास्क खरीदो और पहनो। अपने सामने ही तहसीलदार ने कई लोगों को मास्क पहनवाया।
तहसीलदार ने 30 लोगों को समझाइश दी तथा 3 लोगों से रेडक्रास सोसायटी में 100-100 रुपए जमा कराने का आग्रह किया। इसके बाद तहसीलदार पटवारी त्रिलोक पाटीदार के साथ अस्पताल चौराहा पहुंचे और वहां से बिना मास्क के निकल रहे लोगों कोरोककर समझाइश दी।
तहसीलदार ने अस्पताल चौराहे पर 50 लोगों को समझाइश दी व आर्थिक रूप से सक्षम नजर आए 15 लोगों से रेडक्रास में राशि जमा कराई। तहसीलदार ने बिना मास्क पहने निकल रहे एक युवक को रोका तो वह इधर-उधर फोन लगाने लगा, लेकिन अधिकारी भी अड़ गए और युवक से 100 रुपए जमा करवा ही लिए।
15 हजार 750 रुपए समन शुल्क वसूला
बिना मास्क व फेस कवर पहनकर घूम रहे लोगों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। बिना मास्क के घूमने तथा तीन बैठकर घूमने वाले 61 लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे लोगों के 250 से लेकर 500 रुपए तक के चालान बनाएं। यातायात पुलिस ने 15 हजार 750 रुपए समन शुल्क वसूला। एएसआई बीएल पेजवाल ने लोगों को नियम का पालन करने की समझाइश भी दी। तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बताया मास्क पहनना जिले में अनिवार्य किया गया है इसलिए लगातार अभियान चलाकर लोगों को समझाइश देने के साथ ही रेडक्रास सोसायटी में राशि जमा करने का आग्रह किया जाएगा। लोगों को यह बताया कि कोविड-19 से मास्क पहनना कर बच सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tehsildar stopped people wearing masks, traffic police acted on 61


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z5SZno
via IFTTT

No comments:

Post a Comment