शहर के चक्कर रोड में नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार करवाने के मामले में दो आरोपियों ने शुक्रवार को गंज थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी ऐसा पुलिस का दावा है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग को मकान की कंस्ट्रक्शन साइड पर ले जाकर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में अब दैहिक शोषण करने वाले तीन आरोपी तथा नाबालिग को बेचने वाली महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
अजमेर में दरगाह पर आई नाबालिग को जोया नाम की महिला ने चक्कर रोड निवासी किरण को छह हजार में बेचा था। किरण और उसकी बेटी शीतल नाबालिग से देह व्यापार करवाती थी। पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार करने के बाद अब नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाले आरोपियों को पकड़ रही है। प्रशिक्षु डीएसपी संतोष पटेल ने बताया शुक्रवार को नाबालिग से शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी दीनू उर्फ अंकुश पिता सतीश सोनी निवासी संजय कॉलोनी तथा शरद पिता निर्भीचंद सोलंकी निवासी उदय परिसर ने खुद ही गंज थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। टीआई ने बताया दोनों आरोपियों द्वारा नाबालिग को कंस्ट्रक्शन साइड पर ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया इस मामले में नाबालिग को दैहिक शोषण करने वाले तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X0sAVx
via IFTTT
