लॉकडाउन डाउन की वजह से विवाह व मांगलिक आयोजनों पर रोक से संकट में आए डेकोरेशन, लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम करने वाले व्यापारियों ने आजीविका साधन बंद होने से सरकार से राहत पैकेज में वरीयता देने की मांग का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मनोज शर्मा ने बताया कि शादी, विवाह, जन्मदिन के साथ ही धार्मिक व सामाजिक आयोजन लॉकडाउन डाउन के कारण न होने से उनकी आमदनी खत्म हो गई है तथा आगामी समय में भी सामूहिक आयोजन न होने से उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में मांग की गयी कि इस स्थिति में कैटरिंग, टेंट, लाइट, स्टेज डेकोरेशन का कार्य करने वाले सभी मध्यमवर्ग व्यापारियों व उनके मजदूरों के सामने विकट समय में मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार राहत पैकेज में शामिल कर आर्थिक मदद दे। एसडीएम ने मांग का ज्ञापन शासन तक उचित माध्यम से पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय भगवान सिंह कुशवाहा, दीपक विजयवर्गीय, शुभम अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा, हिम्मत सिंह खेलवार, लखन सूर्यवंशी आदिल खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y5g5iX
via IFTTT
