गौर के समीप एक डेयरी के भूसा गोदाम में लगी आग को बुझाते वक्त नगर निगम का फायर कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। आग बुझाने वह करीब 15 फीट ऊँचे शेड पर चढ़ा था कि तभी सीट फिसल गई और कर्मी भी उसके साथ जमीन पर गिर पड़ा। उसे कमर और सिर में गंभीर चाेटें पहुँची हैं। इसके साथ ही सुभाष नगर में गन्ने के खेत में आग लग गई जबकि मदन महल की पहाड़ी पर झाड़ियों की आग बुझाने में भी दमकल कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार गोरैयाघाट के पास भगवानदास श्रीपाल की फ्लोरी डेयरी में शाम 4 बजे के लगभग भूसा गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर निगम से दमकल के दो वाहनों को रवाना किया। चूँकि आग काफी देर पहले से लगी थी इसलिए बहुत सी सामग्री जल चुकी थी। निगम का फायर कर्मी अनीश खान आग बुझाने शेड के ऊपर चढ़ गया तभी शेड टूटकर गिर गया जिससे अनीश भी 15 फीट की ऊँचाई से जमीन पर आ गया जिससे उसे कमर और सिर के साथ ही कई अंगों में चोटें पहुँचीं। वहीं चितरंजन वाॅर्ड के सुभाष नगर में गन्ने के खेत में आग भड़क उठी जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gpEd11
via IFTTT
