बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अस्पताल के ब्लाॅक प्रोग्रामर अधिकारी के अनुसार लाॅकडाउन की शुरुआत से अब तक लगभग 3500 लोग पिपरिया क्षेत्र में बाहर के शहरों से आ चुकें हैं। सेंटर में क्वारेंटाइन किए गए ज्यादातर लोग खुद को होम क्वारेंटाइन किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा पिपरिया में फिलहाल चार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी में 150 के आस-पास लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं एक दर्जन के आसपास महिलाओं को पूर्व में उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया था। महिलाओं को निर्देश दिए जाते हैं कि वे घर के बाहर नहीं निकलेगी। बीच में कुछ महिलाओं ने क्वारेंटाइन की शर्तों का पालन नहीं किया था, इसीलिए उन्हें शासकीय अस्पताल पिपरिया में क्वारेंटाइन किया गया था। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया है। जमारा रोड स्थित सेंटर में परिवार के साथ कुछ महिलाएं और बच्चे भी क्वारेंटाइन हैं। मोहल्ले के लोग दे रहे सूचना शहर के सांडिया रोड क्षेत्र में चार युवक इंदौर से अनुमति लेकर आए थे। ये युवक सरकारी अस्पताल पिपरिया में अपना परीक्षण करवाकर अपने घरों में आकर रहने लगे। मोहल्ले के लोगों ने इनके बारे में प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम रघुवंशी ने इन युवकों से मुलाकात की और उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में जाने के लिए राजी किया। वहीं यहां क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई अनेक लोगों को यह डर सता रहा है कि सेंटर में मौजूद अन्य लोगों से उन्हें संक्रमण ना हो जाए। लोग होम क्वारेंटाइन करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सेंटर में सभी लोगों को अलग-अलग कमरे दिए गए हैं। सभी लोगों की नियमित रूप से मेडिकल जांच की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The administration has also quarantined 150 people in Pipariya, the fourth center has also been opened


बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अस्पताल के ब्लाॅक प्रोग्रामर अधिकारी के अनुसार लाॅकडाउन की शुरुआत से अब तक लगभग 3500 लोग पिपरिया क्षेत्र में बाहर के शहरों से आ चुकें हैं। सेंटर में क्वारेंटाइन किए गए ज्यादातर लोग खुद को होम क्वारेंटाइन किए जाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन के द्वारा पिपरिया में फिलहाल चार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी में 150 के आस-पास लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं एक दर्जन के आसपास महिलाओं को पूर्व में उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया था। महिलाओं को निर्देश दिए जाते हैं कि वे घर के बाहर नहीं निकलेगी। बीच में कुछ महिलाओं ने क्वारेंटाइन की शर्तों का पालन नहीं किया था, इसीलिए उन्हें शासकीय अस्पताल पिपरिया में क्वारेंटाइन किया गया था। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया है। जमारा रोड स्थित सेंटर में परिवार के साथ कुछ महिलाएं और बच्चे भी क्वारेंटाइन हैं।

मोहल्ले के लोग दे रहे सूचना
शहर के सांडिया रोड क्षेत्र में चार युवक इंदौर से अनुमति लेकर आए थे। ये युवक सरकारी अस्पताल पिपरिया में अपना परीक्षण करवाकर अपने घरों में आकर रहने लगे। मोहल्ले के लोगों ने इनके बारे में प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम रघुवंशी ने इन युवकों से मुलाकात की और उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में जाने के लिए राजी किया। वहीं यहां क्वारेंटाइन सेंटर में रखी गई अनेक लोगों को यह डर सता रहा है कि सेंटर में मौजूद अन्य लोगों से उन्हें संक्रमण ना हो जाए। लोग होम क्वारेंटाइन करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सेंटर में सभी लोगों को अलग-अलग कमरे दिए गए हैं। सभी लोगों की नियमित रूप से मेडिकल जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The administration has also quarantined 150 people in Pipariya, the fourth center has also been opened


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z91NZK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment